NCERT Solutions Class 6 Science 2 Food Components | कक्षा 6 अध्याय 2 भोजन के घटक

NCERT SOLUTIONS FOR CLASS 6 SCIENCE

Food Components

कक्षा - 6
विषय - विज्ञान
अध्याय - 2
भोजन के घटक
Lesson - 2
Food Components

अभ्यास

1. हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्त्वों के नाम लिखिए।
उत्तर - हमारे भोजन में मुख्य पोषक तत्त्वों के नाम कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन तथा खनिज-लवण हैं। इनके अतिरिक्त भोजन में आहारी रेशे तथा जल भी होता है।

2. निम्नलिखित के नाम लिखिए :
(क) पोषक जो मुख्य रूप से हमारे शरीर को ऊर्जा देते हैं।
उत्तर - कार्बोहाइड्रेट तथा वसा हमारे शरीर को मुख्य रूप से ऊर्जा प्रदान करते हैं।

(ख) पोषण जो हमारे शरीर की वृद्धि और अनुरक्षण के लिए आवश्यक हैं।
उत्तर - प्रोटीन तथा खनिज-लवण हमारे शरीर की वृद्धि और अनुरक्षण के लिए आवश्यक हैं।
(ग) वह विटामिन जो हमारी अच्छी दृष्टि के लिए आवश्यक है।
उत्तर - विटामिन A हमारी अच्छी दृष्टि के लिए आवश्यक है।

(घ) वह खनिज जो अस्थियों के लिए आवश्यक है।
उत्तर - कैल्शियम अस्थियों के लिए आवश्यक है।

3. दो ऐसे खाद्य पदार्थों के नाम लिखिए जिनमें निम्न पोषक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते है :
(क) वसा 
उत्तर - घी, दूध, मक्खन, अंडे, मछली, मांस, क्रीम, तेल, मूँगफली, तिल, गिरी आदि में वसा प्रचुर मात्रा में होता है।

(ख) मंड
उत्तर - चावल, आम 

(ग) आहारी रेशे 
उत्तर - दालें, आलू 

(घ) प्रोटीन 
उत्तर - मछली, अंडे 

4. इनमें सही कथन को ( √ ) अंकित कीजिए :
(क) केवल चावल से हम अपने शरीर की पोषण आवश्यकताओं को पूरा कर सकते है।  ( x )
(ख) संतुलित आहार खाकर अभावजन्य रोगों की रोकथाम की जा सकती है।  ( √ )
(ग) शरीर के लिए संतुलित आहार में नाना प्रकार के खाद्य पदार्थ होने चाहिए।  ( √ )
(घ) शरीर को सभी पोषक तत्व उपलब्ध करने के लिए केवल मांस पर्याप्त है।  ( x )

5. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। 
(क) रिकेट्स विटामिन D के आभाव से होता है। 
(ख) विटामिन B1 की कमी से बेरी-बेरी नामक रोग होता है। 
(ग) विटामिन C के अभाव से स्कर्वी नामक रोग होता है। 
(घ) हमारे भोजन में विटामिन A के अभाव से रतौन्धी होती है।  

Comments