NCERT Solutions for Class 8 Math Chapter 8 Comparing Quantities | कक्षा 8 गणित अध्याय 8 राशियों की तुलना

NCERT SOLUTIONS FOR CLASS 8 MATH

Comparing Quantities

कक्षा - 8
विषय - गणित
अध्याय - 8
राशियों की तुलना
Class - 8
Subject - Math
Lesson - 8

प्रश्नावली 8.1

1. निम्नलिखित का अनुपात ज्ञात कीजिए :
(a) एक साइकिल की 15 km प्रतिघंटे की गति का एक स्कूटर की 30 km प्रतिघंटे की गति से।
हल : साइकिल की चाल : स्कूटर की चाल
15 km : 30 km
दोनों संख्याएँ 15 से विभाजित है अतः सरल अनुपात
1 : 2

(b) 5 m का 10 km से
हल : km को m में बदलने पर -
10 km = 10000 m
अतः अनुपात = 5 : 10000
= 1 : 2000

(c) 50 पैसे का 5 रु से
हल : रु को पैसे में बदलने पर -
5 रु = 500 पैसे
अतः अनुपात = 5 : 500
= 1 : 100

2. निम्नलिखित अनुपातों को प्रतिशत में परिवर्तित कीजिए : 
(a) 3 : 4
हल : प्रतिशत में बदलने के लिए 100 से गुणा करने पर -
= $\frac{3}{4} \times 100$
= 3 × 25
= 75%

(b) 2 : 3
हल : प्रतिशत में बदलने के लिए 100 से गुणा करने पर -
= $\frac{2}{3} \times 100$
$\begin{array}{l} = \frac{{200}}{3}\\ = 66\frac{2}{3}\% \end{array}$

3. 25 विद्यार्थियों में से 72% विद्यार्थी गणित में अच्छे हैं। कितने विद्यार्थी गणित में अच्छे नहीं हैं ?
हल : कुल विद्यार्थी = 25
गणित में अच्छे विद्यार्थियों का प्रतिशत = 72%
अतः उन विद्यार्थियों का प्रतिशत जो गणित में अच्छे नहीं हैं = 100 - 72 = 28%

4. एक फुटबॉल टीम ने कुल जितने मैच खेले उनमें से 10 में जीत हसिल की। यदि उनकी जीत का प्रतिशत 40 था तो उस टीम ने कुल कितने मैच खेले ?
हल : मानाकि टीम ने कुल मैच खेले = x
जीत का प्रतिशत = 40%
जीते मैचों की संख्या = 10
अतः x का 40% = 10
$\frac{{x \times 40}}{{100}} = 10$
40x = 1000 (वज्र गुणा से)
$x = \frac{{1000}}{{40}}$
x = 25 मैच

5. यदि चमेली के पास अपने धन का 75% खर्च करने के बाद 600 रुपये बचे तो ज्ञात कीजिए कि उसके पास शुरू में कितने रुपये थे ?
हल : मानाकि की कुल धन = x
खर्च का प्रतिशत = 75%
इसलिए बचत का प्रतिशत = 100 - 75 = 25%
अतः x का 25% = 600
x × 25 / 100 = 600
25x = 60000
$x = \frac{{60000}}{{25}}$
x = 2400 रुपये

6. यदि किसी शहर में 60% व्यक्ति क्रिकेट पसंद करते है, 30% फुटबॉल पसंद करते हैं और शेष अन्य खेल पसंद करते हैं, तो ज्ञात कीजिए कि कितने प्रतिशत व्यक्ति अन्य खेल पसंद करते है ? यदि कुल व्यक्ति 50 लाख हैं तो प्रत्येक प्रकार के खेल को पसंद करने वाले व्यक्तियों की यथार्थ संख्या ज्ञात कीजिए।
हल : शहर में क्रिकेट पसंद करने वालो का प्रतिशत = 60%
फुटबॉल पसंद करने वालो का प्रतिशत = 30%
अतः अन्य खेल पसंद करने वालो का प्रतिशत = 100 - 60 - 30 
= 100 - 90 
= 10%
यदि कुल व्यक्तियों की संख्या = 50 लाख
तो क्रिकेट पसंद करने वालों की संख्या = $\frac{{50L \times 60}}{{100}}$
= 5 × 6
= 30 लाख
फुटबॉल पसंद करने वालो की संख्या = $\frac{{50L \times 30}}{{100}}$
= 5 × 3
= 15 लाख
अन्य खेल पसंद करने वालों की संख्या = $\frac{{50L \times 10}}{{100}}$
= 5 लाख

प्रश्नावली 8.2


1. एक व्यक्ति के वेतन में 10% वृद्धि होती है। यदि उसका नया वेतन 1,54,000 रु है तो उसका मूल वेतन ज्ञात कीजिए।
हल : मानाकि मूल वेतन 100 रु है।
वृद्धि 10% या 10 रु
तो नया वेतन = 100 + 10 = 110 रु
∵ नया वेतन 110 रु तो मूल वेतन = 100 रु
∴ नया वेतन 1 रु तो मूल वेतन = $\frac{{100}}{{110}}$
∴ नया वेतन 1,54,000 रु तो मूल वेतन = $\frac{{100}}{{110}} \times 15400$
= 100 × 1400
= 140000 रु

2. रविवार को 845 व्यक्ति चिड़ियाघर गए। सोमवार को केवल 169 व्यक्ति गए। चिड़ियाघर की सैर करने वाले व्यक्तियों की संख्या में सोमवार को कितने प्रतिशत कमी हुई ?
हल : रविवार को चिड़ियाघर गए व्यक्तियों की संख्या = 845
सोमवार को चिड़ियाघर गए व्यक्तियों की संख्या = 169
कमी = 845 - 169
= 676
कमी का प्रतिशत = $\frac{{676}}{{845}} \times 100$
= 80%

3. एक दुकानदार 2400 रु में 80 वस्तुएँ खरीदता है और उन्हें 16% लाभ पर बेचता है। एक वस्तु का विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
हल : ∵ 80 वस्तुओं का क्रय मूल्य = 2400 रु
∴ 1 वस्तु का क्रय मूल्य = $\frac{{2400}}{{80}}$
= 30 रु
मानाकि की वस्तु का क्रय मूल्य = 100 रु
लाभ 16% या 16 रु
तो विक्रय मूल्य = 100 + 16 = 116 रु
∵ क्रय मूल्य 100 रु तो विक्रय मूल्य = 116 रु
∴ क्रय मूल्य 1 रु तो विक्रय मूल्य = $\frac{{116}}{{100}}$
∴ क्रय मूल्य 30 रु तो विक्रय मूल्य = $\frac{{116}}{{100}} \times 30$
= $\frac{{3480}}{{100}}$
= 34.80 रु

4. एक वस्तु का मूल्य 15,500 रु था। 450 रु इसकी मरम्मत पर खर्च किए गए थे। यदि उसे 15% लाभ पर बेचा जाता है तो उसका विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
हल : वस्तु को खरीदा = 15,500 रु
मरम्मत में खर्च = 450 रु
वस्तु का कुल क्रय मूल्य = 15500 + 450
= 15950 रु
मानाकि वस्तु का क्रय मूल्य = 100 रु
लाभ = 15% या 15 रु
अतः विक्रय मूल्य = 100 + 15 = 115
∵ क्रय मूल्य 100 रु तो विक्रय मूल्य = 115 रु
∴ क्रय मूल्य 1 रु तो विक्रय मूल्य = $\frac{{115}}{{100}}$
∴ क्रय मूल्य 15950 रु तो विक्रय मूल्य = $\frac{{115}}{{100}} \times 15950$
= $\frac{{115 \times 1595}}{{10}}$
= $\frac{{183425}}{{10}}$
= 18342.50 रु

5. एक VCR और TV में से प्रत्येक को ₹ 8000 में खरीदा। दुकानदार को VCR पर 4% हानि और TV पर 8% लाभ हुआ। इस पूरे लेन-देन में लाभ अथवा हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
हल : VCR का क्रय मूल्य = 8000 रु 
मानाकि VCR का क्रय मूल्य = 100 रु
हानि हानि = 4 % या 4 रु 
तो विक्रय मूल्य = 100 - 4 = 96 रु 
∵ VCR का क्रय मूल्य 100 रु तो विक्रय मूल्य = 96 रु 
∴ VCR का क्रय मूल्य 1 रु तो विक्रय मूल्य = $\frac{{96}}{{100}}$
∵ VCR का क्रय मूल्य 8000 रु तो विक्रय मूल्य = $\frac{{96}}{{100}} \times 8000$ 
= 96 × 80 
= 7680 रु
इसी प्रकार TV का क्रय मूल्य = 8000 रु
मानाकि TV का क्रय मूल्य = 100 रु 
लाभ = 8% या 8 रु 
तो विक्रय मूल्य = 100 + 8 = 108 रु 
∵ क्रय मूल्य 100 रु तो विक्रय मूल्य = 108 रु 
∴ क्रय मूल्य 1 रु तो विक्रय मूल्य = $\frac{{108}}{{100}}$
∵ क्रय मूल्य 8000 रु तो विक्रय मूल्य = $\frac{{108}}{{100}} \times 8000$
= 108 × 80 
= 8640 रु 
कुल क्रय मूल्य = VCR का क्रय मूल्य + TV का क्रय मूल्य 
= 8000 + 8000 
= 16000 रु 
कुल विक्रय मूल्य = VCR का क्रय मूल्य + TV का क्रय मूल्य 
= 7680 + 8640 
= 16320 रु 
कुल लाभ = कुल विक्रय मूल्य - कुल क्रय मूल्य 
= 16320 - 16000 
= 320 रु 
कुल लाभ प्रतिशत = (कुल लाभ / कुल क्रय मूल्य) * 100 
= $\frac{{320}}{{16000}} \times 100$
= $\frac{{320}}{{160}}$
= 2% लाभ 

6. सेल के दौरान एक दुकान सभी वस्तुओं के अंकित मूल्य पर 10% बट्टा देती हैं। ₹ 1450 अंकित मूल्य वाला एक जीन्स और दो कमीजें, जिनमें से प्रत्येक का अंकित मूल्य ₹ 850 है, को खरीदने के लिए किसी ग्राहक को कितना भुगतान करना पड़ेगा ? 
हल : एक जीन्स का मूल्य = 1450 रु 
दो कमीजों का मूल्य = 2 × 850 = 1700 रु
एक जीन्स और दो कमीजों का कुल क्रय मूल्य = 1450 + 1700 = 3150 रु 
बट्टा प्रतिशत = 10%
बट्टा का मूल्य = $\frac{{3150 \times 10}}{{100}}$
= 315 रु 
अतः बट्टा काटने के बाद वस्तुओं का मूल्य = 3150 - 315
= 2835 रु 
अतः ग्राहक को 2835 रु का भुगतान करना पड़ेगा। 

7. एक दूधवाले ने अपनी दो भैंसों को ₹ 20,000 प्रति भैंस की दर से बेचा। एक भैंस पर उसे 5% लाभ हुआ और दूसरी 10% हानि हुई। इस सौदे में उसका कुल लाभ अथवा हानि ज्ञात कीजिए। (संकेत : पहले प्रत्येक का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए)
हल : मानाकि पहली भैंस का क्रय मूल्य = 100 रु 
लाभ = 5% या 5 रु 
तो विक्रय मूल्य = 100 + 5 = 105 रु 
अतः ऐकिक नियम से -
∵ विक्रय मूल्य 105 रु तो क्रय मूल्य = 100 रु 
∴ विक्रय मूल्य 1 रु तो क्रय मूल्य = $\frac{{100}}{{105}}$
∴ विक्रय मूल्य 20,000 रु तो क्रय मूल्य = $\frac{{100}}{{105}} \times 20000$
$\begin{array}{l} = \frac{{20}}{{21}} \times 20000\\ = \frac{{400000}}{{21}} \end{array}$
= 19047.61 रु
इसी प्रकार
मानाकि दूसरी भैंस का क्रय मूल्य = 100 
हानि = 10% या 10 रु 
तो विक्रय मूल्य = 100 - 10 = 90 रु 
अतः ऐकिक नियम से -
∵ विक्रय मूल्य 90 रु तो क्रय मूल्य = 100 रु 
∴ विक्रय मूल्य 1 रु तो क्रय मूल्य = $\frac{{100}}{{90}}$
∴ विक्रय मूल्य 20,000 रु तो क्रय मूल्य = $\frac{{100}}{{90}} \times 20000$
$\begin{array}{l} = \frac{{10}}{9} \times 2000\\ = \frac{{200000}}{9} \end{array}$
= 22,222.22 रु 
अतः कुल विक्रय मूल्य = 20,000 + 20,000 = 40,000 रु 
कुल क्रय मूल्य = पहली भैंस का क्रय मूल्य + दूसरी भैंस का क्रय मूल्य 
= 19,047.61 + 22,222.22 = 41,269.83 रु 
क्योकि क्रय मूल्य विक्रय मूल्य से अधिक है अतः कुल सौदे पर होगी। 
हानि = क्रय मूल्य - विक्रय मूल्य 
= 41,269.83 - 40,000 = 1269.83 रु 

8. एक टेलीविजन का मूल्य ₹ 13,000 है। इस पर 12% की दर से बिक्री कर वसूला जाता है। यदि विनोद इस टेलीविजन को खरीदता है तो उसके द्वारा भुगतान की जाने वाली राशि ज्ञात कीजिये। 
हल : टेलीविजन का मूल्य = 13,000 रु 
बिकी कर = 12%
∴ 13,000 पर बिक्री कर = $\frac{{13000 \times 12}}{{100}}$ 
= 130 × 12 
= 1560 रु 
टेलीविजन का कुल क्रय मूल्य = टेलीविजन का मूल्य + बिक्री कर 
= 13,000 + 1560 
=  14,560 रु 
अतः विनोद उस टेलीविजन को rs 14,560 में खरीदेगा। 

9. अरुण एक जोड़ी स्केट्स (पहियेदार जुते) किसी सेल से खरीदकर लाया जिस पर दिए गए बट्टे की दर 20% थी। यदि उसके द्वारा भुगतान की गई राशि ₹ 1600 है तो अंकित मूल्य ज्ञात कीजिए। 
हल : मानाकि जूते का अंकित मूल्य = 100 रु 
बट्टा = 20% या 20 रु 
अतः क्रय मूल्य = 100 - 20 = 80 रु 
ऐकिक नियम से -
∵ क्रय मूल्य 80 रु तो अंकित मूल्य = 100 रु   
∴ क्रय मूल्य 1 रु तो अंकित मूल्य = $\frac{{100}}{{80}}$
∴ क्रय मूल्य 1600 रु तो अंकित मूल्य = $\frac{{100}}{{80}} \times 1600$ 
= 100 × 20 
= 2000 रु 
अतः जूते का अंकित मूल्य 2000 रु होगा। 

10. मैंने एक हेयर ड्रायर 8% वैट सहित ₹ 5400  खरीदा। वैट को जोड़ने से पहले का मूल्य ज्ञात कीजिए
हल : मानाकि हेयर ड्रायर का मूल्य = 100 रु 
वैट = 8% या 8 रु 
तो क्रय मूल्य = 100 + 8 = 108 रु 
ऐकिक नियम से -
∵ हेयर ड्रायर का क्रय मूल्य 108 रु तो पहले का मूल्य = 100 रु  
∴ हेयर ड्रायर का क्रय मूल्य 1 रु तो पहले का मूल्य = $\frac{{100}}{{108}}$ 
∴ हेयर ड्रायर का क्रय मूल्य 5400 रु तो पहले का मूल्य = $\frac{{100}}{{108}} \times 5400$
= 100 × 50 
= 5000 रु 
अतः हेयर ड्रायर का पहले का मूल्य = 5000 रु होगा। 

11. कोई वस्तु 18% जी.एस.टी. सम्मिलित करने के बाद ₹ 1239 में खरीदी गई। जी.एस.टी. जोड़ने से पहले का उस वस्तु का मूल्य ज्ञात कीजिए।  
हल : मानाकि  जी.एस.टी. से पहले वस्तु का क्रय मूल्य = 100 रु 
जी.एस.टी. = 18% या 18 रु 
अतः वस्तु का बाद का क्रय मूल्य = 100 + 18 = 118 रु 
ऐकिक नियम से - 
∵ बाद का मूल्य 118 रु तो पहले का मूल्य = 100 रु 
∴ बाद का मूल्य 1 रु तो पहले का मूल्य = $\frac{{100}}{{118}}$ 
∵ बाद का मूल्य 1239 रु तो मूल्य = $\frac{{100}}{{118}} \times 1239$
= $\frac{{123900}}{{118}}$ 
= 1050 रु 


प्रश्नावली 8.3

1. निम्नलिखित के लिए कुल राशि एवं चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए :
(a) ₹ 10,800 पर 3 वर्ष के लिए $12\frac{1}{2}$% वार्षिक दर से वार्षिक रूप से संयोजित करने पर।
(b) ₹ 18,000 पर $2\frac{1}{2}$% वर्ष के लिए 10% वार्षिक दर से वार्षिक रूप से संयोजित करने पर।
(c) ₹ 62,500 पर $1\frac{1}{2}$ वर्ष के लिए 10% वार्षिक दर से अर्धवार्षिक रूप से संयोजित करने पर।
(d) ₹ 8000 पर 1 वर्ष के लिए 9% वार्षिक दर से अर्धवार्षिक रूप से संयोजित करने पर।
(आप सत्यापन करने के लिए साधारण ब्याज के सूत्र का उपयोग करते हुए एक के बाद दूसरे वर्ष के लिए परिकलन कार् सकते हैं)
(e) ₹ 10,000 पर 1 वर्ष के लिए 8% वार्षिक दर से अर्धवार्षिक रूप से संयोजित करने पर।

हल : (a) ₹ 10,800 पर 3 वर्ष के लिए $12\frac{1}{2}$% वार्षिक दर से वार्षिक रूप से संयोजित करने पर।
$A = P{\left( {1 + \frac{R}{{100}}} \right)^T}$
जहाँ A (मिश्रधन) ज्ञात करना है।
P (मूलधन) = 10,800 रु  
R (दर) = $12\frac{1}{2}$%
T (समय) = 3 वर्ष 
$\begin{array}{l} A = P{\left( {1 + \frac{R}{{100}}} \right)^T}\\ A = 10800{\left( {1 + \frac{{25}}{2}\% } \right)^3}\\ A = 10800{\left( {1 + \frac{{25}}{{200}}} \right)^3}\\ A = 10800{\left( {\frac{{200 + 25}}{{200}}} \right)^3}\\ A = 10800{\left( {\frac{{225}}{{200}}} \right)^3}\\ A = 10800 \times {\left( {\frac{9}{8}} \right)^3}\\ A = 10800 \times \frac{9}{8} \times \frac{9}{8} \times \frac{9}{8}\\ A = 1350 \times 9 \times \frac{9}{8} \times \frac{9}{8}\\ A = \frac{{984150}}{{64}} \end{array}$
A (मिश्रधन) = RU 15377.34 
चक्रवृद्धि ब्याज (CI) = मिश्रधन (A) - मूलधन (P)
CI = 15377.34 - 10800
CI = ₹ 4577.34

(b) ₹ 18,000 पर $2\frac{1}{2}$% वर्ष के लिए 10% वार्षिक दर से वार्षिक रूप से संयोजित करने पर।
हल : $A = P{\left( {1 + \frac{R}{{100}}} \right)^T}$
जहाँ A (मिश्रधन) ज्ञात करना है।
P (मूलधन) = ₹ 18,000
R (दर) = 10% वार्षिक
T (समय) = $2\frac{1}{2}$% वर्ष
$\begin{array}{l} A = 18000{\left( {1 + \frac{{10}}{{100}}} \right)^{2\frac{1}{2}}}\\ A = 18000 \times \frac{{110}}{{100}} \times \frac{{110}}{{100}} \times \frac{{105}}{{100}}\\ A = 9 \times 11 \times 11 \times 21 \end{array}$
A (मिश्रधन) = ₹ 22869 
चक्रवृद्धि ब्याज (CI) = मिश्रधन (A) - मूलधन (P)
CI = 22869 - 18000
CI = ₹ 4869

(c) ₹ 62,500 पर $1\frac{1}{2}$ वर्ष के लिए 8% वार्षिक दर से अर्धवार्षिक रूप से संयोजित करने पर।
हल : चुकी दर अर्द्धवार्षिक संयोजित है अतः समय दुगुना एवं दर आधी हो जाएगी। 
$A = P{\left( {1 + \frac{R}{{100}}} \right)^T}$
जहाँ A (मिश्रधन) ज्ञात करना है।
P (मूलधन) = ₹ 62,500
R (दर) = 10% अर्धवार्षिक (दर 4% हो जाएगी)
T (समय) = $1\frac{1}{2}$ वर्ष (समय 3 वर्ष हो जाएगा)
$\begin{array}{l} A = 62500{\left( {1 + \frac{4}{{100}}} \right)^3}\\ A = 62500 \times {\left( {\frac{{104}}{{100}}} \right)^3}\\ A = 62500 \times {\left( {\frac{{26}}{{25}}} \right)^3}\\ A = 62500 \times \frac{{26}}{{25}} \times \frac{{26}}{{25}} \times \frac{{26}}{{25}} \end{array}$
A = 4 × 26× 26 × 26
A = 70304
A (मिश्रधन) = ₹ 70304 
चक्रवृद्धि ब्याज (CI) = मिश्रधन (A) - मूलधन (P)
CI = 70304 - 62500
CI = ₹ 7804

(d) ₹ 8000 पर 1 वर्ष के लिए 9% वार्षिक दर से अर्धवार्षिक रूप से संयोजित करने पर।
हल : चुकी दर अर्द्धवार्षिक संयोजित है अतः समय दुगुना एवं दर आधी हो जाएगी। 
$A = P{\left( {1 + \frac{R}{{100}}} \right)^T}$
जहाँ A (मिश्रधन) ज्ञात करना है।
P (मूलधन) = ₹ 8,000
R (दर) = 9% अर्धवार्षिक (दर 4.5% हो जाएगी)
T (समय) = 1 वर्ष (समय 2 वर्ष हो जाएगा)
$\begin{array}{l} A = 8000{\left( {1 + \frac{{4.5}}{{100}}} \right)^2}\\ A = 8000 \times {\left( {\frac{{104.5}}{{100}}} \right)^2}\\ A = 8000 \times \frac{{104.5}}{{100}} \times \frac{{104.5}}{{100}}\\ A = 8 \times 104.5 \times \frac{{104.5}}{{10}}\\ A = \frac{{87362}}{{10}} \end{array}$
A = 8736.20
A (मिश्रधन) = ₹ 8736.20
चक्रवृद्धि ब्याज (CI) = मिश्रधन (A) - मूलधन (P)
CI = 8736.20 - 8000
CI = ₹ 736.20

(e) ₹ 10,000 पर 1 वर्ष के लिए 8% वार्षिक दर से अर्धवार्षिक रूप से संयोजित करने पर।
हल : चुकी दर अर्द्धवार्षिक संयोजित है अतः समय दुगुना एवं दर आधी हो जाएगी। 
$A = P{\left( {1 + \frac{R}{{100}}} \right)^T}$
जहाँ A (मिश्रधन) ज्ञात करना है।
P (मूलधन) = ₹ 10,000
R (दर) = 8% अर्धवार्षिक (दर 4% हो जाएगी)
T (समय) = 1 वर्ष (समय 2 वर्ष हो जाएगा)
$\begin{array}{l} A = 10000{\left( {1 + \frac{4}{{100}}} \right)^2}\\ A = 10000 \times {\left( {\frac{{104}}{{100}}} \right)^2}\\ A = 10000 \times \frac{{104}}{{100}} \times \frac{{104}}{{100}} \end{array}$
A = 104 × 104
A = 10816
A (मूलधन) = 10816
चक्रवृद्धि ब्याज (CI) = मिश्रधन (A) - मूलधन (P)
CI = 10816 - 10000
CI = ₹ 816

2. कमला ने एक स्कूटर खरीदने के लिए किसी बैंक से ₹ 26,400, 15% वार्षिक दर से उधार लिए जबकि ब्याज वार्षिक संयोजित है। 2 वर्ष 4 महीने के अंत में उधार चुकता करने के लिए उसे कितनी राशि का भुगतान करना पड़ेगा?
हल : $A = P{\left( {1 + \frac{R}{{100}}} \right)^T}$
जहाँ A (मिश्रधन) ज्ञात करना है।
P (मूलधन) = 26,400 रु  
R (दर) = 15%
T (समय) = 2 वर्ष 4 महीने या $2\frac{1}{4}$ वर्ष
$\begin{array}{l} A = 26400{\left( {1 + \frac{{15}}{{100}}} \right)^{2\frac{1}{4}}}\\ A = 26400 \times {\left( {\frac{{115}}{{100}}} \right)^{2\frac{1}{4}}}\\ A = 26400 \times \frac{{115}}{{100}} \times \frac{{115}}{{100}} \times \frac{{105}}{{100}}\\ A = 264 \times 115 \times \frac{{23}}{{20}} \times \frac{{21}}{{20}}\\ A = 66 \times 23 \times \frac{{23}}{5} \times \frac{{21}}{4}\\ A = 33 \times 23 \times \frac{{23}}{5} \times \frac{{21}}{2}\\ A = \frac{{366597}}{{10}} \end{array}$
A = 36659.70
A (मिश्रधन) = ₹ 36659.70

Comments