NCERT Solutions for Class 8 Math Chapter 3 Understanding of Quadrilaterals | कक्षा 8 गणित अध्याय 3 चतुर्भुजों को समझना

NCERT SOLUTION

NCERT SOLUTIONS FOR CLASS 8 MATH

कक्षा - 8
विषय - गणित
अध्याय - 3
चतुर्भुजों को समझना
Class - 8
Subject - Math
Lesson - 3
Understanding of Quadrilaterals


प्रश्नावली 3.1

1. यहाँ पर कुछ आकृतियाँ दी गई हैं :

प्रत्येक वर्गीकरण निम्नलिखित आधार पर कीजिए :

(a) साधारण वक्र

(b) साधारण बंद वक्र

(c) बहुभुज

(d) उत्तल बहुभुज

(e) अवतल बहुभुज

 

हल : (a) साधारण वक्र - 1, 2, 5, 7
(b) साधारण बंद वक्र - 1, 2, 5, 6, 7
(c) बहुभुज - 1, 2
(d) उत्तल बहुभुज - 2 
(e) अवतल बहुभुज - 1, 4

2. निम्नलिखित प्रत्येक में कितने विकर्ण हैं ?
(a) एक उत्तल चतुर्भुज            (b) एक समषडभुज            (c) एक त्रिभुज
हल : (a) एक उत्तल चतुर्भुज - 2
(b) एक समषडभुज - 9
(c) एक त्रिभुज - 0

3. उत्तल चतुर्भुज के कोणों के मापों  योगफल क्या हैं ? यदि चतुर्भुज, उत्तल न हो तो क्या यह गुण लागू होगा ? (एक चतुर्भुज बनाइए उत्तल न हो और प्रयास कीजिए।) 
हल : उत्तल चतुर्भुज के कोणों के मापों का योगफल 360° होगा। 
यदि चतुर्भुज उत्तल न हो तो भी कोणों के मापों का योगफल 360° ही होगा। 
उपरोक्त चतुर्भुज उत्तल नहीं है। इस चतुर्भुज को दो त्रिभुज में बाँटा गया है। प्रत्येक त्रिभुज का मान 180° होगा। अतः इस चतुर्भुज के कोणों का योगफल भी 360° होगा। 

4. तालिका की जाँच कीजिए : (प्रत्येक आकृति को त्रिभुजों में बाँटिए और कोणों का योगफल ज्ञात कीजिए)

आकृति


भुजा

3

4

5

6

कोणों का योगफल

180°

2 × 180°

= (4 - 2) × 180°

3 × 180°

= (5 - 2) × 180°

4 × 180°

= (6 - 2) × 180°


एक बहुभुज के कोणों के योग के बारे में आप क्या कह सकते है जिसकी भुजाओं की संख्या निम्नलिखित हो ?
(a) 7                (b) 8                (c) 10                (d) n
हल :
(a) भुजाओं की संख्या (n) = 7
किसी बहुभुज के सभी अन्तः कोणों का योगफल निम्न सूत्र द्वारा ज्ञात कर सकते है = (n - 2) × 180°
अतः n = 7 रखने पर -
= (7 - 2) × 180
= 5 × 180
= 900°
(b) भुजाओं की संख्या (n) = 8
बहुभुज के सभी अन्तः कोणों का योगफल = (n - 2) × 180°
अतः n = 8 रखने पर -
= (8 - 2) × 180
= 6 × 180
= 1080°

(c) भुजाओं की संख्या (n) = 10
बहुभुज के सभी अन्तः कोणों का योगफल = (n - 2) × 180°
अतः n = 10 रखने पर -
= (10 - 2) × 180
= 8 × 180
= 1440°

(d) भुजाओं की संख्या (n) = n
बहुभुज के सभी अन्तः कोणों का योगफल = (n - 2) × 180°
अतः n = n रखने पर -
= (n - 2) × 180

5. सम बहुभुज क्या है ? सम बहुभुज किसे कहते है ?
एक सम बहुभुज का नाम बताइए जिसमें 
(i) 3 भुजाएँ                (ii) 4 भुजाएँ                (iii) 6 भुजाएँ हों। 
हल : सम बहुभुज - ऐसा बहुभुज जिसकी सभी भुजाएँ एवं आंतरिक कोण का मान बराबर हो सम बहुभुज कहलाता है। 
(i) 3 भुजाएँ - ऐसा बहुभुज जिसकी तीनों भुजाएँ बराबर हो त्रिभुज (समबाहु) कहलाता है। 
(ii) 4 भुजाएँ - ऐसा बहुभुज जिसकी चारों भुजाएँ बराबर हो चतुर्भुज (आयत) कहलाता है। 
(iii) 6 भुजाएँ - ऐसा बहुभुज जिसकी छः भुजाएँ बराबर हो सम षटभुज कहलाता है।

6. निम्नलिखित आकृतियों में x (कोण की माप) ज्ञात कीजिये :
(a) 
हल : चतुर्भुज के चारों कोणों  योग = 360°
अतः 50° + 130° + 120° + x = 360°
300° + x = 360°
x = 360° - 300°
x = 60°

(b) 
ल : y + z = 180° (रैखिक कोण युग्म)
90° + z = 180°
z = 180° - 90°
z = 90°
चतुर्भुज के चारों कोणों का योग = 360° 
70° + 60° + 90° + x = 360°
220° + x = 360°
x = 360° - 220°
x = 140°

(c) 

हल : 70° + y = 180° (रैखिक कोण युग्म)
y = 180° - 70°
y = 110°
60° + z = 180° (रैखिक कोण युग्म)
z = 180° - 60°
z = 120°
पंचभुज के सभी अन्तः कोणों का योग = (n - 2) × 180°
n = 5
= (5 - 2) × 180°
= 3 × 180°
= 540°
अतः 110° + 120° + x + x + 30° = 540°
260° + 2x = 540°
2x = 540° - 260°
2x = 280°
x = 280° ÷ 2
x = 140°

(d) 
हल : पंचभुज के पाँचों कोणों का योग = 540° 
अतः x + x + x + x + x = 540°
5x = 540°
x = 540° ÷ 5
x = 108°

7. (a)
x + y + z ज्ञात कीजिए। 
हल: z + 30° = 180° (रैखिक कोण युग्म)
z = 180° - 30°
z = 150°
x + 90° = 180° (रैखिक कोण युग्म)
x = 180° - 90°
x = 90°
त्रिभुज के तीनों बाह्य कोणों का योगफल = 360°
अतः 150° + 90° + y = 360°
240° + y = 360°
y = 360° - 240°
y = 120°
अतः x + y + z = 360°

(b) x + y + z + w ज्ञात कीजिए। 
हल : x + 120° = 180° (रैखिक कोण युग्म)
x = 180° - 120°
x = 60°
y + 80° = 180° (रैखिक कोण युग्म)
y = 180° - 80°
y = 100°
z + 60° = 180° (रैखिक कोण युग्म)
z = 180° - 60°
z = 120°
चतुर्भुज के चारों कोणों  योग = 360°
x + y + z + w = 360°
60° + 100° + 120° + w = 360°
280° + w = 360°
w = 360° - 280°
w = 80°
अतः x + y + z + w = 360°


प्रश्नावली 3.2

1. निम्नलिखित आकृतियों में x का मान ज्ञात कीजिए :
हल : किसी भी बहुभुज के बाह्य कोणों का योग = 360°
अतः 125° + 125° + x = 360°
250° + x = 360°
x = 360° - 250°
x = 110°

(b) 
हल : पंचभुज के बाह्य कोणों का योग = 360°
अतः 70° + x + 90° + 60° + 90° = 360°
310° + x = 360°
x = 360° - 310°
x = 50°

2. एक सम बहुभुज के प्रत्येक बाह्य कोण का माप ज्ञात कीजिए जिसकी 
(i) 9 भुजाएँ                (ii) 15 भुजाएँ हों। 
हल : (i) 9 भुजाएँ
सम बहुभुज के प्रत्येक बाह्य कोण का माप = $\frac{{360}}{n}$
n = 9
अतः सम बहुभुज के प्रत्येक बाह्य कोण का माप = $\frac{{360}}{9}$
= 40°
(ii) 15 भुजाएँ हों। 
हल : सम बहुभुज के प्रत्येक बाह्य कोण का माप = $\frac{{360}}{n}$
n = 15 
अतः सम बहुभुज के प्रत्येक बाह्य कोण का माप = $\frac{{360}}{15}$
= 24°

3. एक सम बहुभुज की कितनी भुजाएँ होंगी यदि एक बाह्य कोण का माप 24° हो ?
हल : सम बहुभुज के प्रत्येक बाह्य कोण का माप = $\frac{{360}}{n}$
24 = $\frac{{360}}{n}$
24n = 360°
n = $\frac{{360}}{24}$
n = 15

4. एक सम बहुभुज की भुजाओं की संख्या ज्ञात कीजिए यदि इसका प्रत्येक अंत: कोण 165° का हो ?
हल : सम बहुभुज का प्रत्येक अन्तः कोण = $\frac{{(n - 2) \times 180}}{n}$
165n = (n - 2) × 180°
165n = 180n - 360
165n - 180n = - 360
- 15n = - 360
n = 360/15
n = 24

5. (a) क्या ऐसा सम बहुभुज संभव है जिसके प्रत्येक बाह्य कोण का माप 22° हो ?
हल : सम बहुभुज के प्रत्येक बाह्य कोण का माप = $\frac{{360}}{n}$
22 = $\frac{{360}}{n}$
22n = 360
n = $\frac{{360}}{22}$
n = 16.37
अतः ऐसा बहुभुज संभव नहीं है जिसका प्रत्येक बाह्य कोण 22° हो क्योकि यहाँ मान पूरी तरह विभाजित ने होता है। 

(b) क्या यह किसी सम बहुभुज का अंत:कोण हो सकता है ? क्यों ?
हल : सम बहुभुज का प्रत्येक अन्तः कोण = $\frac{{(n - 2) \times 180}}{n}$
22n = (n - 2) × 180
22n = 180n - 360
22n - 180n = - 360
- 158n = - 360
n = 360 ÷ 158
n = 2.27
अतः ऐसा बहुभुज संभव नहीं है जिसका प्रत्येक अंत:कोण 22° हो क्योकि यहाँ मान पूरी तरह विभाजित ने होता है।

6. (a) किसी सम बहुभुज में कम से कम कितने अंश अंत:कोण संभव है ? क्यों ?
हल : हम जानते कि सम बहुभुज कम से कम 3 भुजाओं का बनता है। अतः यह समबाहु त्रिभुज होगा, जिसका प्रत्येक कोण 60° का होगा। 
x + x + x = 180°
3x = 180
x = 180 ÷ 3
x = 60°

(b) किसी सम बहुभुज में अधिक से अधिक कितने अंश का बाह्य कोण संभव है ?
हल : सबसे कम भुजा वाला बहुभुज त्रिभुज होगा। अतः अधिकतम बाह्य कोण का मान 120° होगा। 
अतः x + x + x = 360°
3x = 360°
x = 360 ÷ 3
x = 120°

Comments