NCERT Solutions for Class 6 Science Chapter 1 Food : Where does it come from? | एन.सी.ई.आर.टी. कक्षा 6 विज्ञान पाठ 1 प्रश्न-उत्तर भोजन : यह कहाँ से आता है?

NCERT SOLUTIONS FOR CLASS 6 SCIENCE

Food : Where does it come from?


कक्षा - 6
विषय - विज्ञान
अध्याय - 1
भोजन : यह कहाँ से आता है?
Lesson - 1
Food : Where does it come from?


अभ्यास

1. क्या सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता होती है ?
उत्तर - नही सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता नही होती है। कुछ जीव केवल पेड़-पौधों से निर्मित वस्तुओं को आहार के रूप में ग्रहण करते है, कुछ जीव केवल जंतुओं को भोजन के रूप में ग्रहण करते है। जबकि कुछ को दोनों प्रकार के भोजन की आवश्यकता होती है।

2. पाँच पौधों के नाम लिखिए तथा बताइए इनके कौन-कौन से भाग का उपयोग खाद्य पदार्थ के रूप में किया जाता है।
उत्तर - कुछ पौधों के दो या दो से अधिक भाग खाने योग्य होते है, जिन्हें जीव भोजन के रूप में ग्रहण करते है।
जैसे - सरसों के खाये जाने वाले भाग - बीज से हमें तेल प्राप्त होता है तथा इसकी पत्तियों का उपयोग सब्जी बनाने में किया जाता है।
आम के फल की मध्य फल भित्ति खाई जाती है।
सीताफल (काशीफल) के फूलों को चावल की पिट्ठी में में डुबोकर व तलकर पकौड़ी बनाकर खाया जाता है।
बैंगन का फल खाया जाता है।
मूँगफली के बीज खाये जाते है तथा उनके बीजों से तेल भी निकल जाता है।

3. कॉलम 1 में दिए गए खाद्य पदार्थ का मिलान कॉलम 2 से कीजिए :

कॉलम 1

कॉलम 2

 दूध, दही, पनीर, घी

दूसरे जंतुओं को खाते हैं।

 पालक, फूलगोभी, गाजर

पादप एवं पादप-उत्पाद कहते हैं।  

 शेर एवं बाघ

सब्जियाँ हैं। 

 शाकाहारी

सभी जंतु-उत्पाद हैं।  

उत्तर -

कॉलम 1 

कॉलम 2

 दूध, दही, पनीर, घी 

सभी जंतु-उत्पाद हैं।  

 पालक, फूलगोभी, गाजर 

सब्जियाँ हैं।  

 शेर एवं बाघ 

दूसरे जंतुओं को कहते हैं।  

 शाकाहारी 

पादप एवं पादप-उत्पाद कहते हैं।  


4. दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :
(शाकाहारी, पादप, दूध, गन्ना, मांसाहारी)
(क) बाघ एक मांसाहारी है क्योंकि यह केवल मांस खाता है।
(ख) हिरन केवल पादप-उत्पाद खाता है और इसलिए इसे शाकाहारी कहते है।
(ग) तोता केवल पादप उत्पाद खाता है।
(घ) जो दूध हम पीते हैं वह प्रायः गाय, भैंस या बकरी से प्राप्त होता है, इसलिए यह जंतु-उत्पाद है।
(ङ) हमें चीनी गन्ना से मिलती है।

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न

1. जंतुओं से प्राप्त होने वाले कुछ खाद्य पदार्थो के नाम लिखिए। 
उत्तर - जंतुओं से हमें दूध, अंडा, मुर्गा, मछली, झींगा, मांस, मक्खन, शहद, पनीर, दही आदि खाद्य पदार्थ प्राप्त होते है। 

2. खाद्य पदार्थ के आधार पर जंतुओं के प्रकार लिखिए। 
उत्तर - भोजन खाने के प्रकार के आधार पर जंतु तीन प्रकार के होते है -
1. शाकाहारी जंतु - ऐसे जंतु जो भोजन के रूप में केवल पादप एवं पादप से प्राप्त उत्पाद को कहते है, शाकाहारी जंतु कहलाते है। 
जैसे - गाय, बकरी, हिरन, खरगोश आदि शाकाहारी जंतु के उदाहरण है। 
2. मांसाहारी जंतु - ऐसे जंतु जो भोजन के रूप में केवल दूसरे छोटे जंतु या उनका मांसहारी कहते है, मांसाहारी जंतु कहलाते है।
जैसे - शेर, बाघ, चीता, भेड़िया आदि मांसाहारी जंतु के उदाहरण है। 
3. सर्वाहारी जंतु - ऐसे जंतु जो भोजन के रूप में जंतुओं का मांस तथा पादप-उत्पाद दोनों खाते है, सर्वाहारी जंतु कहलाते है।
जैसे - मनुष्य, बिल्ली, कुत्ता सर्प आदि सर्वाहारी जंतु के उदाहरण है। 

Comments