NCERT SOLUTIONS FOR CLASS 8 SOCIAL SCIENCE
कक्षा - 8
विषय - भूगोल (सामाजिक विज्ञान)
पाठ - 5
उद्योग
Class - 8
Subject - Geography (Social Science)
Lesson - 5
Industry
अभ्यास
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
(i) 'उद्योग' शब्द का क्या तात्पर्य है ?
उत्तर - उद्योग - ऐसी आर्थिक गतिविधि जो कि वस्तुओं के उत्पादन, खनिजों के निष्कर्षण अथवा सेवाओं की व्यवस्था से सम्बंधित है, उद्योग कहलाती है।
(ii) वे कौन से मुख्य तथ्य है जो उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करते है ?
उत्तर - वे कारक जो उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करते है, कच्चे माल की उपलब्धता, भूमि, जल, श्रम, शक्ति, पूँजी, परिवहन और बाजार हैं। उद्योग उन्ही स्थानों पर केंद्रित होते है जहाँ इनमें से कुछ या ये सभी कारक आसानी से उपलब्ध होते है।
(iii) कौन-सा उद्योग प्राय: आधुनिक उद्योग का मेरुदंड कहलाता है ?
उत्तर - इस्पात प्राय: आधुनिक उद्योगों का मेरुदंड कहलाता है। लगभग सारी वस्तुएँ जिनका हम लोग उपभोग करते है वे या तो लोहा या इस्पात से बने है अथवा इन धातुओं से निर्मित औजारों और मशीनों से बने है। पोत, रेलगाड़ी. ट्रक और ऑटो अधिकांश: इस्पात से बने हैं। यहाँ तक कि सेफ्टी पिन और सुईयाँ, जिनका उपयोग आप करते हैं वे भी इस्पात से बनी है।
(iv) कपास उद्योग मुंबई में तेज़ी से क्यों विकसित हुआ है ?
उत्तर - कपास उद्योग मुंबई में तेज़ी से विकसित हुआ है इसके कारण कोष्ण आर्द्र जलवायु, मशीन आयात के लिए पत्तन, कच्चे माल की उपलब्धता और दक्ष श्रमिक इस प्रदेश में इस उद्योग के द्रुत फैलाव में सहायक रहा।
2. सही उत्तर चिन्हित कीजिए -
(i) फोर्ट गैलेस्टेर अवस्थित है -
(क) पश्चिम बंगाल में (√)
(ख) कैलिफोर्निया में
(ग) गुजरात में
(ii) निम्न में से कौन-सा प्राकृतिक रेशा है ?
(क) नायलॉन
(ख) जूट (√)
(ग) एक्रिलिक
3. अंतर स्पष्ट कीजिए -
(i) कृषि आधारित और खनिज आधारित उद्योग
उत्तर -
|
कृषि आधारित उद्योग
|
खनित आधारित उद्योग
|
|
1. इस प्रकार के उद्योगों में कच्चे माल के रूप में वनस्पति और जंतु आधारित उत्पादों का उपयोग किया जाता है।
|
1. यह एक प्रकार का प्राथमिक उद्योग है, जिसमे कच्चे माल के रूप में खनिज अयस्कों का उपयोग किया जाता है।
|
|
2. खाद्य संसाधन, वनस्पति तेल, सूती वरत्र, डेयरी उत्पाद और चर्म उद्योग कृषि आधारित उद्योगों के उदाहरण है।
|
2. यह कई अन्य पदार्थों के विनिर्माण कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त किया जाता है जैसे भरी मशीनों, भवन निर्माण सामग्री तथा रेल के डिब्बे बनाने में।
|
(ii) सार्वजनिक क्षेत्र और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग
उत्तर -
|
सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग
|
संयुक्त क्षेत्र के उद्योग
|
1. सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों का स्वामित्व और संचालन सरकार द्वारा होता है।
|
1. संयुक्त क्षेत्र के उद्योगों का स्वामित्व और संचालन राज्यों और व्यक्तियों अथवा व्यक्तियों के समूह द्वारा होता है।
|
|
2. उदाहरण - हिन्दुस्थान एरोनॉटिक्स लिमिटेड और स्टील ओर्थोरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड।
|
2. उदाहरण - मारुती उद्योग लिमिटेड संयुक्त क्षेत्र के उद्योग का उदाहरण है।
|
4. दिए गए स्थानों में निम्नलिखित के दो-दो उदाहरण दीजिये -
(i) कच्चा माल : कोयला और चुना-पत्थर।
(ii) अंतिम उत्पाद : सूती वस्त्र और लोहा और इस्पात।
(iii) तृतीयक क्रियाकलाप : सार्वजनिक स्वास्थ्य और फार्मेसी।
(iv) कुटीर उद्योग : कारपेंटरी और पॉटरी।
(v) सहकारिता : उपभोगता सहकारिता और सामाजिक सहकारिता।
Comments
Post a Comment
If you have any doubt. Please contact us. Thanks for visit us.