NCERT Class 9 Science Chapter 13 हम बीमार क्यों होते है (Why do we fall ill)

कक्षा - 9
विषय - विज्ञान
अध्याय - 13 
हम बीमार क्यों होते है ?
Class - 9
Subject - Science
Lesson - 13 
Why do we fall ill

Q.1 पिछले एक वर्ष में आप कितनी बार बीमार हुए ? बीमारी क्या थीं ?
(a) इन बीमारियों को हटाने के लिए आप अपनी दिनचर्या में क्या परिवर्तन करेंगे ?
(b) इन बीमारियों से बचने के लिए आप अपने आस-पड़ोस में क्या परिवर्तन चाहेंगे ?
उत्तर - पिछले वर्ष मैं 2 बार बीमार हुआ। जिसमे एक बार मुझे साधारण बुखार तथा दूसरी बार फ़ूड पोइसिनिंग हुआ। 
👉 बुखार होने पर -
  • गर्म खाने और गरम पानी का उपयोग करेंगे। 
  • खाने से पहले प्रतिदिन ठीक से हाथ धोयेंगे। 
  • समय से दवाइयॉं का प्रयोग करेंगे। 
👉 फ़ूड पोइसिनिंग होने पर -
  • ताज़ा व स्वस्थ भोजन करेंगे। 
  • पानी को उबालकर पियेंगे। 
  • घर का खाना खायेंगे। 
👉 आस-पड़ोस में परिवर्तन 
इन बीमारियों से बचने के लिए मैं अपने आस-पड़ोस की सफाई का ध्यान रखूँगा तथा अपने आस-पड़ोस के लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करूँगा।
आसपास के साफ़-सफाई पे ध्यान देंगे ताकि मच्छर मक्खियाँ पैदा न हो सके। 

Q.2 डॉक्टर/नर्स/स्वास्थ्य कर्मचारी अन्य व्यक्तियों की अपेक्षा रोगियों के संपर्क में अधिक रहते है। पता करो कि वे अपने-आपको बीमार होने से कैसे बचते है ?
उत्तर - डॉक्टर/नर्स/स्वास्थ्य कर्मचारी अपने आपको बीमार होने से बचने के लिए निम्न तरीके अपनाते है -
(a) रोगियों को छूने से पहले हाथों पर दस्ताने पहनते है। 
(b) रोगियों को छूने के बाद साबुन से हाथ धोते है। 
(c) मुँह पर मास्क पहनते है। 
(d) सैनिटाइज़र का उपयोग करते है। 
(e) साफ़ कपडे पहनते है। 
(f) उपकरणों को छूने से पहले उन्हें विसंक्रमित करते है। 

Q.3 अपने पास-पड़ोस में एक सर्वेक्षण कीजिए तथा पता लगाइए कि सामान्यतः कौन-सी बीमारियाँ होत्ती है ? इन बीमरियों को फैलने से रोकने के लिए के लिए अपने स्थानीय प्रशासन को तीन सुझाव दीजिए। 
उत्तर - पास-पड़ोस में होने वाली सामान्यतः बीमारियाँ - मलेरिया, डेंगू, पोलियो, टाइफाइड आदि है। 
स्थानीय प्रशासन को हम निम्न सुझाव देना चाहेंगे -
👉 आस-पास में जल जमा नहीं होने देना। 
👉 नालियों व नालों को हमेशा ढकवा कर रहने देंवे। 
👉 नालियों की समय-समय पर सफाई की जावें। 
👉 मच्छरों को समाप्त करना। 
👉 साफ़ शुद्ध पिने के पानी का उपयोग करना। 
👉 टीकाकरण की व्यवस्था करवाना। 

Q.4 एक बच्चा अपनी बीमारी के विषय में नहीं बता पा रहा है। हम कैसे पता करेंगे कि 
(a) बच्चा बीमार है ?
(b) उसे कौन बीमारी है ?
उत्तर - (a) जब बच्चा बीमार होता है तो वह बहुत अधिक रोता है, उसका स्वस्थ ख़राब हो जाता है। शरीर का तापमान बढ़ जाता है। बीमारी की दशा में उल्टी, दस्त, बुखार और सर दर्द होना आम बात है। 
(b) बच्चे की मानसिक व शारीरिक परिस्थिति को देखकर पता लगाया है कि बच्चे को कौनसी बीमारी है। 

Q.5 निम्नलिखित किन परिस्थितियों में कोई व्यक्ति पुनः बीमार हो सकता है ? क्यों ?
(a) जब वह मलेरिया से ठीक हो रहा है। 
(b) वह मलेरिया से ठीक हो चुका है और वह चेचक रोगी की सेवा कर रहा है। 
(c) मलेरिया से ठीक होने के बाद चार उपवास करता है और चेचक के रोगी की सेवा कर रहा है ?
उत्तर - कोई व्यक्ति (c) परिस्थिति में बीमार पड़ सकता है क्योकि जब वह बीमार था तो उसके शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता में कमी आ जाती है। जबकि ठीक होने के बाद उसे उचित पौष्टिक भोजन की आवश्यकता होती है उस समय वह उपवास करता है। शरीर का प्रतिरक्षी तंत्र और भी कमजोर हो जाता है। जिससे चेचक जैसी बीमारी होने की और अधिक सम्भावना है। 

Q.6 निम्न में से किन परिस्थितियों में आप बीमार हो सकते है ? क्यों ?
(a) जब आप बस तथा रेलगाड़ी में दो दिन तक यात्रा कर चुके है ?
(c) जब आपका मित्र पीड़ित है। 
उत्तर - हम परिस्थिति (b) व (c) में बीमार हो सकते है क्योकि -
(b) बस और रेलगाड़ी में दो दिन तक यात्रा करने से थकान व खाने-पीने तथा सोने में असुविथा के द्वारा पड़ सकता है और हम बीमार हो सकते है। या बस तथा रेलगाड़ी में पहले से मौजूद बीमार व्यक्ति के संपर्क भी हम बीमार पड़ सकते है। 
(c) खसरा रोग से पीड़ित व्यक्ति संपर्क में आने से भी हम बीमार पड़ सकते है क्योकि यह एक संक्रामक रोग है। 

Q.7 यदि आप किसी एक संक्रामक रोग के टीके की खोज कर सकते हो तो आप किसको चुनते है ?
(a) स्वयं की ?
(b) अपने क्षेत्र में फैले एक सामान्य रोग की।  क्यों ?
उत्तर - हम अपने क्षेत्र में फैले सामान्य रोग के टीके की खोज करेंगे जिससे की आस-पास कोई बीमारी नहीं पनपेगी और हमारा समाज स्वस्थ रहेगा। 



NCERT Class 9 Science More Lessons Given Below -
एन.सी.ई.आर.टी. कक्षा 9 के अन्य अध्याय के प्रश्न-उत्तर निम्न है -
अध्याय के नाम पर क्लिक करें -

 अध्याय 1 

हमारे आस-पास के पदार्थ

अध्याय 2

क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं

अध्याय 3

परमाणु एवं अणु

अध्याय 4

परमाणु की संरचना

अध्याय 5

जीवन की मौलिक इकाई

अध्याय 6

ऊतक

अध्याय 7

जीवों में विविधता

अध्याय 8

गति

अध्याय 9

बल तथा गति के नियम

 अध्याय 10

गुरुत्वाकर्षण

 अध्याय 11

कार्य तथा ऊर्जा

 अध्याय 12

ध्वनि

 अध्याय 13

हम बीमार क्यों होते हैं

 अध्याय 14

प्राकृतिक संपदा

 अध्याय 15

खाद्य संसाधनों में सुधार


एन.सी.ई.आर.टी. कक्षा 9 के अन्य विषयों के प्रश्न-उत्तर निम्न है -

 हिन्दी

अंग्रेजी

संस्कृत 

उर्दू 

 विज्ञान

गणित 

सामाजिक विज्ञान 

 


Comments