NCERT SOLUTION
कक्षा - 8
विषय - भूगोल (सामाजिक विज्ञान)
पाठ - 4
कृषि
Class - 8
Subject - Geography (Social Science)
Lesson - 4
Agriculture
अभ्यास
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
(i) कृषि क्या है ?
उतर - फसलों, फलों, सब्जियों, फूलों को उगाना और पशुधन का पालन करना कृषि कहलाता है। इसे खेती भी कहते है। यह एक प्राथमिक है।
(ii) उन कारकों का नाम बताइए जो कृषि को प्रभावित कर रहे है।
उत्तर - कृषि को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित है -
जलवायु, तापमान, वर्षा, प्रकाश, मृदा की प्रकृति, आर्द्रता आदि।
(iii) स्थानांतरी कृषि क्या है ? इस कृषि की क्या हानियाँ है ?
उत्तर - मृदा की उर्वरक क्षमता समाप्त हो जाती है तो कृषक उस भूमि को छोड़कर किसी अन्य स्थान पर चला जाता है, जिसे स्थानांतरी कृषि कहते है।
इस प्रकार की कृषि में कृषक नए स्थान पर कृषि करने के लिए जंगलों व बड़े-बड़े पेड़ों को साफ़ कर देते है। जिससे पर्यावरण को बहुत अधिक हानि होती है।
(iv) रोपण कृषि क्या है ?
उत्तर - रोपण कृषि वाणिज्यिक कृषि का एक प्रकार है, जिसमें चाय, कहवा, काजू, रबड़, केला अथवा कपास की एकल फसल उगाई जाती है। इस प्रकार की कृषि में बड़ी मात्रा में श्रम और पूँजी आवश्यकता होती है। जो भी उत्पाद प्राप्त होता है उसका प्रसंस्करण खेतों पर या नजदीक में स्थित कारखाने में किया जाता है। इस प्रकार, इस कृषि में परिवहन जाल के विकास की अनिवार्यता होती है।
रोपण कृषि मुख्य रूप से विश्व के उष्ण कटिबंधीय प्रदेशों में पाए जाते हैं।
(v) सरकार किसानों को कृषि के विकास में किस प्रकार मदद करती है ?
उत्तर - सरकार किसानों को कृषि के विकास में निम्न प्रकार मदद करती है -
(a) सरकार उन्हें उचित मूल्यों पर अधिक उत्पादन वाले बीज उपलब्ध करवाती है।
(b) किसानों को नलकूप, नहरों का पानी जरुरत के अनुसार उपलब्ध करवाती है।
(c) कृषकों की फसलों को खरीदने तथा बेचने में मदद करती है।
(d) सहकारी समिति या कृषि बैंक किफायती दरों पर ऋण व कृषि उपकरण उपलब्ध करवाती है।
(e) किसानों को उनकी फसलों को भंडारण करने की सुविधा प्रदान करती है।
2. सही उत्तर को चिन्हित कीजिए -
(i) उद्यान कृषि का अर्थ है -
(क) गेंहू उगना
(ख) आदिम कृषि
(ग) फलों व सब्जियों को उगाना (√)
(ii) 'सुनहरा रेशा' से अभिप्राय है -
(क) चाय
(ख) कपास
(ग) पटसन (√)
(iii) कॉफ़ी का प्रमुख उत्पादक है -
(क) ब्राजील (√)
(ख) भारत
(ग) रूस
3. कारण बताइए -
(i) भारत में कृषि एक प्राथमिक क्रिया है।
कारण - कृषि एक प्राथमिक किया है क्योकि इसका संबंध प्राथमिक संसाधनों के उत्पादन और निष्कर्ष से है। इसमें सभी प्राथमिक क्रियाएँ शामिल है जिसमें फसलों, फलों, फूलों को उगना तथा पशुधन पालन करना शामिल है।
(ii) विभिन्न फ़सलें विभिन्न प्रदेशों में उगाई जाती है।
कारण - इसका मुख्य कारण है की विभिन्न फसलों के लिए भिन्न-भिन्न जलवायु, तापमान, वर्षा, आर्द्रता, प्रकाश मृदा आदि कारको की आवश्यकता होती है।
4. अंतर स्पष्ट कीजिए -
(i) प्राथमिक क्रियाएँ और तृतीयक क्रियाएँ
उत्तर -
|
प्राथमिक क्रियाएँ
|
तृतीयक क्रियाएँ
|
|
प्राथमिक क्रियाओं के अंतर्गत उन सभी क्रियाओं को शामिल किया जाता है जिनका संबंध प्राकृतिक संसाधनों के उत्पादन और निष्कर्षण से है।
|
तृतीयक क्रियाएँ प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्र को सेवा कार्यों द्वारा सहयोग प्रदान करती है।
|
|
उदाहरण - कृषि, मत्स्यन और संग्रहण
|
उदाहरण - यातायात, व्यापार, बैंकिंग, बीमा और विज्ञापन तृतीयक क्रियाएँ है।
|
(ii) निर्वाह कृषि और गहन कृषि
उत्तर -
|
निर्वाह कृषि
|
गहन कृषि
|
|
इस प्रकार की कृषि कृषक के परिवार की आवश्यकता को पूरा करने के लिए उगाई जाती है।
|
गहन कृषि में किसान एक छोटे से भूखंड पर साधारण औजारों और श्रम से खेती करता है।
|
|
पारम्परिक रूप से काम उपज प्राप्त करने के लिए निम्न स्तरीय प्रौद्योगिकी और पारिवारिक श्रम का उपयोग किया जाता है।
|
अधिक धुप वाले दिनों से युक्त जलवायु और उर्वर मृदा वाले खेत में, एक वर्ष से अधिक फसलें उगायी जा सकती है।
|
|
निर्वाह कृषि को पुनः गहन निर्वाह कृषि और आदिम निर्वाह कृषि में वर्गीकृत किया जा सकता है। | गहन निर्वाह कृषि दक्षिण, दक्षिण पूर्वी और पूर्वी एशिया के सघन जनसंख्या वाले मानसूनी प्रदेश में प्रचलित है। |
Comments
Post a Comment
If you have any doubt. Please contact us. Thanks for visit us.