Class 8 Geography Chapter 3 Mineral and Power Resources (खनिज और शक्ति संसाधन)

कक्षा - 8
विषय - भूगोल (सामाजिक विज्ञान)
पाठ - 3 
खनिज और शक्ति संसाधन
Class - 8
Subject - Geography
Lesson - 3
Mineral and Power Resources

Q.1 प्रतिदिन आपके उपयोग  वाले तीन सामान्य खनिजों के नाम बताइये। 
उत्तर - लौह, तांबा और स्टील। 

Q.2 अयस्क क्या है ? धात्विक खनिजों के अयस्क सामान्यतः कहाँ पाए जाते है ?
उत्तर - अयस्क - उन खनिजों को अयस्क कहते है जिनमे कोई महत्वपूर्ण धातु या तत्व उपस्थित हो। 
खनिज विभिन्न प्रकार की शैलों में पाए जाते है। कुछ आग्नेय शैलों में पाए जाते है, कुछ कायांतरित शैलों में जबकि अन्य अवसादी शैलों में पाए जाते है।  धात्विक खनिज आग्नेय और कायांतरित शैल समूहों, जिनसे विशाल पठारों का निर्माण होता है, में जाते है। 

Q.3 प्राकृतिक गैस संसाधनों में संपन्न दो प्रदेशो के नाम बताइए। 
उत्तर - भारत में प्राकृतिक संसाधनों में जैसलमेर और कृष्णा-गोदावरी डेल्टा संपन्न प्रदेश है। 

Q.4 इनके लिए ऊर्जा के किन स्रोत का सुझाव देंगे -
(क) ग्रामीण क्षेत्रों 
(ख) तटीय क्षेत्रों 
(ग) शुष्क क्षेत्रों 
उत्तर - 
(क) ग्रामीण क्षेत्रों - बायो गैस 
(ख) तटीय क्षेत्रों - पावन ऊर्जा 
(ग) शुष्क क्षेत्रों - सूर्य ऊर्जा 

Q.4 पांच तरीके दीजिये जिनसे आप घर पर ऊर्जा बचा सकते है। 
उत्तर - 
  • जब जरुरत ना हो तो बिजली के उपकरणों को बंद कर देना चाहिए। 
  • CFL लाइटों का प्रयोग करना चाहिए। 
  • खाना बनाने में प्रेशर कूकर का प्रयोग करना चाहिए। 
  • आवश्यकता न हो तो गैस बंद कर देना चाहिए। 
  • प्राकृतिक प्रकाश की उपस्थिति में बिजली का उपयोग नहीं करना चाहिए। 
II. सही उत्तर चिन्हित कीजिये -
Q.1 निम्न में से कौन विश्व में तांबे का अग्रणी उत्पादक है ?
(क) बोलीविया 
(ख) चिली             *
(ग) घाना 
(घ) ज़िम्बाब्बे 

Q.2 निम्नलिखित प्रक्रियाओं में से कौन-सी आपके रसोईघर में द्रवित पेट्रोलियम गैस (एल.पी.जी.) संरक्षित नहीं करेगी -
(क) पकाने से पहले दाल को कुछ समय के लिए भिगोना 
(ख) प्रेशर कुकर में खाना पकाना 
(ग) पकाने के लिए गैस जलने से पूर्व सब्जियों को काट लेना चाहिए 
(घ) खुली कढ़ाई में काम ज्वाला पर भोजन पकाना         *

III. कारण बताइए -
Q.1 बड़े बांधो के निर्माण के पूर्व पर्यावरणीय पहलुओं को ध्यान से देखना चाहिए। 
कारण -
  • बड़े बांधो के निर्माण के लिए किनारे के पेड़ों को काटा जाता है जिससे पर्यावरण को बहुत हानि होती है। 
  • बांध के निर्माण में नदियों को बाँट दिया जाता है जिससे उनका बहना रुक जाता है। और नदी जलाशयों में ऑक्सीजन की कमी से जल में रहने वाले जीवन को बहुत हानि होती है। 
Q.2 अधिकांश उद्योग कोयला खानों के पास केंद्रित होते है। 
कारण -
  • अधिकांश उद्योगों के लिए कोयला ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। 
  • कोयला उद्योगों में कच्चे माल के रूप में भी उपयोग किया जाता है। 
  • कोयला खानों के पास होने से उद्योगों में समय और धन की हानि काम होती है। 
Q.3 पेट्रोलियम को 'काला सोना' कहा जाता है। 
कारण -
  • जब पेट्रोलियम को शैलो की परतो के मध्य से निकला जाता है , तब ये गाढ़े व काले रंग का होता है। 
  • पेट्रोलियम का उपयोग यातायात के साधन में ईंधन के रूप में किया जाता है। 
  • इसके अलावा इसका उपयोग विघुत ऊर्जा के उत्पादन में भी किया।  
  • पेट्रोलियम बहुत काम स्थानों पर पाया जाता जाता है। 
  • पेट्रोलियम और इससे बने उत्पाद बहुत अधिक मूल्यवान होते है। अतः इसे 'काला सोना' कहा जाता है। 
Q.4 आखनन पर्यावरणीय चिंता का विषय हो सकता है। 
कारण -
  • आखनन में साथ के निकट स्थित खनिजों को खोदकर निकला जाता है। जिससे आस-पास की भूमि पर विपरीत प्रभाव पड़ता है जो एक चिंता का विषय है। 

IV. निम्नलिखित में अन्तर स्पष्ट कीजिए -
1. परंपरागत और गैर-परंपरागत ऊर्जा के स्रोत -

 परंपरागत ऊर्जा के स्रोत

गैर-परंपरागत ऊर्जा स्रोत 

 परंपरागत ऊर्जा स्रोत वे है, जो लम्बे समय से उपयोग में लाये जा रहे है। 

वे स्रोत जो पर्यावरण में उपस्थित है और जिनके  असीमित है, उन्हें  परंपरागत  स्रोत कहते है। 

 ईंधन हुए जीवाश्म ईंधन परंपरागत ऊर्जा के स्रोत है।

परमाणु ऊर्जा और सौर ऊर्जा गैर परंपरागत ऊर्जा के स्रोत है।  


2. बायो गैस और प्राकृतिक गैस -

 बायोगैस

प्राकृतिक गैस 

 यह मानव द्वारा निर्मित है।

प्राकृतिक गैस निक्षेपों  पायी जाती है और तब निर्मुक्त होती है जब अपरिष्कृत तेल को धरातल पर लाया जाता है। 

 इसका उत्पादन जैविक अपशिष्ट, जैसे मृत पौधो, जंतुओं के अवशेष और पशुओं के गोबर से किया जाता है।

भारत के कृष्णा-गोदावरी डेल्टा और जैसलमेर जैसे क्षेत्रों में प्राकृतिक गैस संसाधन है। 


3. लौह और अलौह खनिज -

लौह खनिज 

अलौह खनिज 

जिस खनिज में लौहा पाया जाता है, उसे लौह खनिज कहते है।

जिस खनिज में लोहा नहीं पाया जाता है, उसे अलौह खनिज कहते है। 

 उदाहरण - क्रोमाइट, मैंगनीज

उदाहरण - तांबा, सीसा 


4. धात्विक और अधात्विक खनिज -

धात्विक खनिज 

अधात्विक खनिज 

 धात्विक खनिज में धातु कच्चे रूप में होती है।

अधात्विक खनिजों में धातुएँ नहीं होती है। 

 उदाहरण - लौह अयस्क, बॉक्साइट अयस्क

उदाहरण - चुना-पत्थर, जिप्सम 



Comments