NCERT Class 8 Geography Chapter 1 Resources (संसाधन)

कक्षा - 8
विषय - भूगोल (सामाजिक विज्ञान)
पाठ - 1 
संसाधन (Resources) 


Q.1 पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से क्यों वितरित है ?
उत्तर - पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से इसलिए वितरित है क्योकि इनका वितरण अलग-अलग भूभाग, उनकी जलवायु और ऊँचाई पर निर्भर करता है। पृथ्वी पर इन सभी कारको में विभिन्नता पाई जाती है। 

Q.2 संसाधन संरक्षण क्या है ?
उत्तर - संसाधन का सतर्कतापूर्वक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देना, संसाधन संरक्षण कहलाता है। संसाधनों के संरक्षण के अनेक तरीके है। प्रत्येक व्यक्ति उपभोग को काम कर दे। वस्तुओ के पुनःचक्रण और पुनः उपयोग पर ध्यान दे। 

Q.3 मानव संसाधन महत्वपूर्ण क्यों है ?
उत्तर - मानव संसाधन - मनुष्यो द्वारा प्रकृति की वस्तुओं को विज्ञानं तथा प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करके उत्पन्न किये जाने वाले संसाधनों को मानव संसाधन कहते है। 
मनुष्य अपने आप में ही एक संसाधन है।  शिक्षा और स्वास्थ्य का उपयोग करके मनुष्य सबसे बहुमूल्य संसाधन बन गया है। मानव संसाधनों का उपयोग करके हम अपने जीवन को और सरल बना सकते है। मानव संसाधनों का प्रयोग हम प्राकृतिक संसाधनों की जगह उपयोग करके प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग काम कर सकते है, जिससे हम उनका संरक्षण कर सकते है।  प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करके हम पृथ्वी पर जीवन बनाये रख सकते है। आठ मानव संसाधन बहुत महत्वपूर्ण है।  

Q.4 सततपोषणीय विकास क्या है ?
उत्तर - संसाधनों का उपयोग करने की आवश्यकता और भविष्य के लिए उनके संरक्षण में संतुलन बनाए रखना, सततपोषणीय विकास कहलाता है। 
सततपोषणीय विकास के कुछ सिद्धान्त है -
(i) जीवन के सभी रूपों का आदर और देखभाल। 
(ii) मानव जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना। 
(iii) पृथ्वी की जीवन शक्ति और विविधता का संरक्षण करना। 
(iv) प्राकृतिक संसाधनों के ह्यस को काम से काम करना आदि। 
सततपोषणीय विकास से ही हम सारे संसाधनों का अधिक समय तक उपयोग कर सकते है। 

Q.5 सही उत्तर पर निशान लगाइए -
(i) निम्नलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नहीं करता ?
(क) उपयोगिता 
(ख) मूल्य         (सही उत्तर)
(ग) मात्रा 

(ii) निम्नलिखित में से कौन-सा मानव निर्मित संसाधन है ? 
(क) कैंसर उपचार की औषधियाँ         (सही उत्तर)
(ख) झरने का जल 
(ग) उष्णकटिबंधीय वन 

(iii) कथन को पूरा कीजिए - 
अनवीकरणीय संसाधन .................... होते है। 
(क) सीमित भंडार वाले।             (सही उत्तर)
(ख) मनुष्यों द्वारा निर्मित। 
(ग) निर्जीव वस्तुओं से व्युत्पन। 

Comments