युग्म शब्द (Yugm Shabd) Combination Word
परिभाषा -
शब्द युग्म की परिभाषा - हिंदी भाषा मे बहुत से ऐसे शब्द होते है, जो उच्चारण की दृष्टि से तो समान प्रतीत होते है परंतु उन शब्दों का अर्थ भिन्न- भिन्न होता है, ऐसे शब्दों को युग्म शब्द (Yugm Shabd) कहते है।
अर्थात तात्पर्य यह है कि ऐसे शब्दो के उच्चारण की दृष्टि से भिन्न शब्द समान होने का भ्रम पैदा होता है। इस कारण युग्म शब्दों को श्रुति समभिन्नार्थक शब्द भी कहते है।
श्रुति समभिन्नार्थक शब्द का तात्पर्य - वे शब्द जो सुनने में समान लगे किन्तु उनका अर्थ भिन्न-भिन्न हो।
इन शब्दों का प्रयोग गद्य की अपेक्षा पद्य में अधिक होता है। इन्हें समोच्चरितप्राय भित्रार्थक शब्द भी कहते है।
परीक्षा की दृष्टि से यहाँ अति महत्वपूर्ण युग्म-शब्द दिए जा रहे है, जो कि आगामी परीक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल है।
* अकथ - कुछ कहा न जा सकेअथक - जो थके नही
* अकुल - बिना कुल के
आकुल - व्याकुल
* अकूल - बिना अंदाज
आकूल - अभिप्राय
* अग - सर्प/पर्वत
अघ - पाप
* अगम - जहाँ जाना संभव नही
आगम - शास्त्र/आना
* अचल - पर्वत
अचला - पृथ्वी
* अर्चन - पूजा
अर्जन - संग्रह

Comments
Post a Comment
If you have any doubt. Please contact us. Thanks for visit us.