अंग छूना - कसम खाना
अंगड़ाना - अंगड़ाई लेना, जबरन पहन लेना
अंग लगाना - निपटाना
अंगारों पर पैर रखना - जोखिम लेना
अंगूठे पर मरना - परवाह न करना
अंजर पंजर ढीले होना - अंग अंग ढीला होना
अंडा फूट पड़ना - भेद खुल जाना
अंधा बनाना - ठगना
अंधे को चिराग दिखाना - मूर्ख को उपदेश देना
अंधानुकरण करना - बिना विचार अनुकरण करना
अंधेर खाता - अव्यवस्था
अंधेरे घर का उजाला - अति सुंदर/एकलौती संतान
अंधेरे मुँह - पौ फटते
अंधेरे उजाले - समय कुसमय
अंक भरना - लिपटा लेना
अंगार बरसना - चिलचिलाती धूप होना
अंगूठा चूसना - खुशामद करना
अंडा सेना - बेकार रहना/किसी वस्तु का बहुत ख्याल रखना।
अक्ल चकराना - कुछ समझ ना आना
अक्ल का अंधा होना - बे अक्ल होना
अक्ल का कसूर - बुद्धि दोष
अक्ल के तोते उड़ना - होश ठिकाने ना रहना
अक्ल के बखिए उधेड़ना - बुद्धि नष्ट कर देना
अक्ल जाती रहना - घबरा जाना
अक्ल ठिकाने होना - होश में आना
अक्ल ठिकाने ला देना - समझा देना
अक्ल से दूर/अक्ल से बाहर होना - समझ मे न आना
अक्ल का पूरा - मूर्ख
अक्ल मोटी होना - मूर्ख, बुद्धिहीन
अक्ल का पुतला - बुद्धिमान
अपना किया पाना - कर्म का फल भोगना
आहिर होना - मूर्ख होना
आँख की पुतली होना - अत्यधिक प्यारा होना
औछे की प्रीति - नीचों की मित्रता
और ही रंग खिलना - कुछ विचित्र बातें होना
आँखे चरने जाना - सामने की वस्तु ना दिखना
आँख तरसना - देखने की बेताबी
ऐठ लेना - धोखे से लेना
अक्ल के पीछे लठ लिए फिरना - मूर्खता का काम करना
अपनी खिचड़ी खुद पकाना - मिलजुल कर न रहना
अपना उल्लू सीधा करना - स्वार्थ सिद्ध करना
अरमान निकलना - अपने मन का पूरा करना
अटकलें भिड़ाना - उपाय सोचना
अक्षर से भेंट ना होना - अनपढ़ होना
अटखेलियाँ करना - किलोत करना
अड़ंगा करना - होते काम मे बाधा डालना
अड़ पकड़ना - जिद्द करना/पनाह में आना
अता होना - मिलना
अथाह में पड़ना - मुश्किल में पड़ना
अधर में झूलना - दुविधा में रहना
अधूरा जाना - असमय गर्भपात होना
अनी की चोट - सामने की चोट
अपनी नींद सोना - इच्छानुसार कार्य करना
अरण्य रोदन - निष्फल निवेदन
आँख बंद कर काम करना - ध्यान ना देना
आँख मरना - इशारा करना
आँखे फेर लेना - प्रतिकूल होना
आँखे सेकना - सूंदर वस्तु को देखते रहना
आँख लगना - नींद आना/प्यार होना
आँखों पे पर्दा पड़ना - लोभ के कारण सच्चाई ना दिखाना
आँखों का पानी ढलना - निर्लज्ज बन जाना
आँखों मे रात काटना - रात भर जागना
आकाश के तारे तोड़ना - असंभव कार्य करना
आंट गर्म होना - घुस देना
आईना होना - बिलकुल स्वस्छ होना
आटा गीला करना - बैठें बैठें खाना
आसमान से गिरना - धोखा खाना
इंद्र की परी होना - बहुत सुंदर
ईट तक बिकवाना - दरिद्र बना देना
एक दो तीन होना - नीलाम होना
एक ही भाव तौलना - सब के साथ एक जैसा व्यवहार करना
आग से खेलना - जान भूझकर मुसीबत में पड़ना
आँचल पसारना - भीख मांगना
आग पानी का बैर - स्वाभाविक शत्रुता
आकाश का फूल - अप्राप्य वस्तु
आधा तीतर आधा बटेर - बेमेल काम
आसमान फट पड़ना - अचानक आफत आना
आँचल देना - दूध पिलाना
आँचल फैलाना - अति विनम्रतापूर्वक प्रार्थना करना
आँधी उठाना -हलचल मचाना
आँसुओ से मुँह धोना - बहुत रोना
आकाश कुसुम - अनहोनी बात
आग का पुतला - बहुत क्रोधी
आग के मोल - बहुत महँगा
आग पर लौटना - बैचेन होना/ईर्ष्या करना
आग भुझा लेना - कैसा निकलना
आग भी न लगाना - तुच्छ समझना
आग में झोंकना - अनिष्ट में डालना
आग से पानी होना - क्रोधावस्था से एकदम शांत होना
आगे करना - हाजिर करना/अगुआ करना/आड़ लेना
आगे होकर फिरना - आगे बढ़कर स्वागत करना
ईट से ईट बजाना - नष्ट भ्र्ष्ट कर देना/विवश करना
उड़ती चिड़िया पहचान लेना - किसी की गुप्त बाते जान लेना
उठा न रखना - कभी न छोड़ना
उलटी माला फेरना - बुरा सोचना
उल्टे उस्तरे से मुंडना - धृष्टतापूर्वक ठगना
कंघी चोटी में रहना - हमेशा बनवा श्रृंगार में रहना
कंचन बरसना - बहुत धन पाना
कंठ फूटना - थोड़ा बढ़कर बोलना
क़तर ब्योंत करना -किफायत करना
कफ़न की कौड़ी न होना - अत्यंत निर्धन होना
कलेजा निकलकर रख देना - दिल की बात कहना
कलेजा पकना - दुःखी होना
उलटी पट्टी पढ़ाना - और का और कहकर बहकाना
एक घाट पानी पीना - एकता और सहनशीलता होना
एक ही थैली के चट्टे बट्टे - सब एक से\सब समान रूप से
एक ही नाव में सवार - एक समान परिस्थिति में होना/किसी भी कार्य को करने के लिए सभी पक्षों की सक्रियता
आँठ चबाना - क्रोध प्रकट करना
कच्चा चिट्ठा खोलना - भेद खोलना/छिपे हुए दोष बताना
कच्ची गोली खेलना - अनुभवी ना होना
कटी पतंग होना - निराश्रित होना
कलई खुलना - पोल खुलना
कलेजा थामना - दुःख सहन करने के लिए कलेजा कड़ा करना
कढ़ी का सा उबाल - मामूली जोश
कड़वे घुट पीना - कष्टदायक बात सहन करना
कलेजा निकल कर रख देना - सब कुछ समर्पित कर देना
कलेजा फटना - असहनीय दुःख होना
कलेजा मुँह को आना - व्याकुल होना या घबरा जाना
कलेजे पर साँप लौटना - ईर्ष्या से जलना
कसौटी पर कसना - परखना/परीक्षा लेना
कागज काले करना - व्यर्थ लिखना
काठ का उल्लू - अत्यंत मूर्ख
कान में फूंक मरना - प्रभावित करना
कान में तेल/रुई डालना - ध्यान न देना
काम आना - युद्ध मे मरना
काम तमाम कर देना - मार देना
काया पलट होना - बिल्कुल बदल जाना
कागज की नाव - अस्थाई/क्षण भंगुर
कान कतरना - मात करना/बहुत चतुर होना
कान का कच्चा - हर किसी की बात पर विश्वास करने वाला
कागजी घोड़े दौड़ाना - केवल लिखा पढ़ी करते रहना/बहुत पत्र व्यवहार करना
कानो में उँगली देना - कोई आश्चर्यकारी बात सुनकर दंग रहना
काल के गाल में जाना - मृत्यु पथ पर बढ़ना
कुँए में बाँस डालना - बहुत दूर तक खोज करना
कुँए में भांग पड़ना - सबकी बुद्धि मारी जाना
खटाई में पड़ना - टल जाना/काम मे रुकावट आना
खालाजी का घर - आसान काम
खिचड़ी पकाना - गुप्त रूप से षड्यंत्र रचना
खून का घुट पीना - क्रोध को अंदर ही अंदर सहना
खून सुखना - डर जाना
खून सफेद हो जाना - दया न रह जाना
खेत रहना - मारा जाना
खतरे से खाली न होना - बहुत ही मुश्किल
गंगा नहाना - बड़ा कार्य कर देना
गत बनाना - पीटना
गर्दन उठाना - विरोध करना
गर्दन पर सवार होना - पीछे पड़े रहना
गज भर की छाती होना - साहसी होना
गाल बजाना - डिंग मारना
गाजर मूली समझना - तुच्छ समझना
गीदड़ भभकी - दिखावटी धमकी
गुल खिलाना - बखेड़ा खड़ा कर देना/ऐसा कार्य करना जो दूसरों को उचित ना लगे
गुदड़ी में लाल होना - गरीबी में भी गुणवान होना
गूलर का फूल - दुर्लभ व्यक्ति/वस्तु
गति होना - जीवित होना
घर फूंककर तमाशा देखना - अपनी हानि करके मौज उड़ाना
घड़ों पानी भरना - बहुत लज्जित होना
घर मे गंगा बहना - बिना कठिनाई के कोई अच्छी वस्तु पास में ही मिल जाना
घास खोदना - व्यर्थ समय गवाना
चना बेचकर सोना - निश्चिंत होकर सोना/गहरी नींद सोना
चंपत होना - भाग जाना (प्रधानाध्यापक को देखकर बच्चे चंपत हो गए)
चांडाल चौकड़ी - निकम्मे बदमाश लोग
चाँदी का जूता - घुस का धन
चाँदी का जूता देना - रिश्वत देना
चादर से बाहर पैर पसारना- आमदनी से अधिक खर्च करना
चादर तान कर सोना - निश्चित होना
चिकना घड़ा - बेशर्म
चिकना घड़ा होना - कोई प्रभाव ना पड़ना
चींटी के पैर निकलना - नष्ट होने के करीब होना/अधिक घमंड करना
चुटिया हाथ में होना - वश में होना
चेहरे पर हवाइयाँ उड़ाना - घबरा जाना
चोटी का पसीना ऐड़ी तक आना - कड़ा परिश्रम करना
चौदहवी का चाँद - बहुत सुंदर
चाँद पर थूकना - सज्जन पर कलंक लगाना
छठी का दूध याद आना - घोर संकट में पड़ना/संकट में पिछले सुख की याद आना
छाती पर पत्थर पड़ना - चुपचाप दुःख सहन करना
अलबेला - मनमौजी/बे-परवाह व्यक्ति
राख में मिलना - मृत्यु को प्राप्त हो जाना (प्रयोग - रमेश को कैंसर था, लेकिन उसके पास ईलाज के पैसे नही थे तो वह राख में मिल गया)
जन्मसिद्ध अधिकार होना - पूर्णरूप से अधिकार होना
जमीन पर पैर ना रखना - अधिक घमंड करना
जहर का घूँट पीना - असहनीय बात सहन कर लेना
जबान पर चढ़ना - याद आना
जहर उगलना - कड़वी बात कहना
जी का जंजाल - व्यर्थ का जंझट
जी भर आना - ह्रदय द्रवित होना
जीती मक्खी निगलना - जानबूझकर बेइमानी करना
जी पर बन आना - मुसीबत में आ फँसना
जूतियाँ चटकाना/तोड़ना - मारे-मारे फिरना
जूतियाँ/जूते चाटना - चापलूसी करना।
जुतियों से दाल बाटना - लड़ाई झगड़ा हो जाना
जोड़ तोड़ करना - उपाय करना
झक मरना - व्यर्थ परिश्रम करना
झाड़ू फिरना - सब कुछ बर्बाद कर देना
टका सा जवाब देना - दो टूक/रुख उत्तर देना या मना करना
टट्टी की ओट में शिकार खेलना - छिपकर षड्यंत्र रचना
टेढ़ी उँगली से घी निकलना - शक्ति से कार्य सिद्ध करना
टोपी उछालना - अपमान करना
ठन ठन गोपाल - निर्धन व्यक्ति/खोखला
ठिकाने आना - ठीक स्थान पर आना
ठीकरा फोड़ना - दोष लगाना
डंडे की चोट कहना - स्पष्ट कहना
डकार आना - किसी चीज को लेकर ना देना/माल पचा जाना
डोरी ढ़ीली छोड़ना - नियंत्रण में ढील देना
ढाई दिन की बादशाहत - थोड़े दिन की मौज बहार
ढोल में पोल होना - थोथा या सारहीन
तार तार होना - पूरी तरह फट जाना
तारे गिनना - रात को नींद ना आना/त्यग्रता से प्रतीक्षा करना
तिल का ताड़ - बढ़ा चढ़ा कर बाते करना
तीन का तेरह होना - अलग अलग होना
तूती बोलना - खूब प्रभाव होना
तेल की कचौड़ियों पर गवाही देना - सस्ते में काम करना
तैली का बैल होना - हर समय काम मे लगे रहना
तेवर चढ़ाना - गुस्सा होना
तौल मोल करना - अच्छी तरह जाँच परखना
थाह लेना - पता लगाना
थाली का बैंगन - लाभ हानि देखकर पक्ष बदलने वाला व्यक्ति/सिद्धांतहीन व्यक्ति
थूककर चाटना - बात कहकर बदल जाना
दबे पाँउ चलना - बिना आवाज के चलना
दमड़ी के लिए चमड़ी उधेड़ना - मामूली सो बात के लिए भारी दंड देना
दाँत पीसकर रहना - क्रोध पीकर चुप रहना
दाँत काटीं रोटी होना - घनिष्ठ मित्रता
दाई से पेट छिपाना - परिचित से रहस्य को छिपाये रखना
दाना पानी उठना - जगह छोड़ना
दिन फिरना - भाग्य पलटना
दो दिन का मेहमान - जल्दी मरने वाला
दो टूक जवाब - साफ साफ उत्तर देना
दृष्टि फेरना - अप्रसन्न होना
धज्जियाँ उड़ाना - नष्ट भ्र्ष्ट करना
ठहाका मारकर हँसना - बहुत जोर से हँसना
धरती पर पॉव न रखना - अभिमान में रहना
धावा बोलना - आक्रमण करना
धूल फाँकने - व्यर्थ में भटकाना
नकेल हाथ में होना - वश में होना
नाक काटना - बदनामी होना
नाक चोटी काटकर हाथ मे देना - दुर्दशा करना
नाक भौं चढ़ाना - घृणा या असंतोष प्रकट करना
नाक पर मक्खी न बैठने देना - बहुत साफ होना/अपने पर आँच न आने देना
नाक रगड़ना - दीनता दिखाना
नाक रखना - मान रखना
नाक का बाल होना - किसी के ज्यादा निकट होना
नाकों चने दबाना - बहुत तंग करना
निन्यानवे के फेर में पड़ना - पैसे जोड़ने जे चक्कर मे पड़ना
पॉव उखाड़ना - हारकर भाग जाना
पानी पानी होना - अत्यधिक लज्जित होना
पानी मे आग लगाना - शक्ति भंग कर देना
पानी फेर देना - निराश कर देना
पानी भरना - तुच्छ लगना
पानी पीकर कोसना - गालियाँ बकते जाना
पानी का मोल होना - बहुत सस्ता
पापड़ बेलना - बहुत सस्ता
पेट काटना - अपने ऊपर बहुत कम खर्च करना
पेट बांधकर रहना - भूखे रहना
पेट मे रखना - बात छिपाकर रखना
पेट मे दाढ़ी होना - दिखने में सीज परन्तु चालाक
पैर जमीन पर न टिकना - प्रसन्न होना/ अभिमान होना
पैरों में मेहंदी लगाकर बैठना - कही जा न सकना
पौ बारह होना - खूब लाभ होना
फट पड़ना - एकदम गुस्से में हो जाना
फूटी आँख न सुहाना - अच्छा न लगना
फूलकर कुप्पा होना - बहुत प्रसन्न या बहुत नाराज होना
बंदर घुड़की/भभकी - प्रभावहीन धमकी
बखिया उधेड़ना - भेद खोलना
बछिया का ताऊ - मूर्ख
बट्टा लगाना - कलंक लगाना
बड़े घर की हवा खाना - जेल जाना
बरस पड़ना - अत्यधिक क्रोध होकर डाँटना
बल्लियों उछलना - बहुत प्रसन्न होना
बांछे खिल जाना - अत्यंत प्रसन्न होना
बाजार गर्म होना - काम धंधा तेज होना
बात का धनी होना - वचन का पक्का होना
बाल की खाल निकलना - नुकता चीनी करना/बहुत तर्क वितर्क करना
बासी कढ़ी में उबाल आना - समय बीत जाने पर इच्छा जागना
बिल्ली के गले मे घंटी बाँधना - अपने को संकट में डालना
बिल्ली के भाग्य से छीका टूटना - असंभव कार्य का प्रयास करना
बेपेंदी का लोटा - ढुलमुल/पक्ष बदलने वाला
भाड़ झोंकना - समय व्यर्थ खोना
भाड़े का टट्टू - पैसे लेकर ही किसी का काम करने वाला
भीगी बिल्ली बनना - सहम जाना
मक्खन लगाना - चापलूसी करना
मन के लड्डू - मनमोदक/कल्पना करना
माथा ठंनकना - संदेह करना
मिट्टी का माधो - बिल्कुल बुद्धू
मिट्टी खराब करना - बुरा हाल करना
मुँह खून लगना - रिश्वत की आदत पड़ना
मुँह रखना - मान रखना
मुँह पर कालिख पोतना - कलंक लगाना
मुँह ताकना - दूसरे पर आश्रित होना
मुट्टी गर्म करना - रिश्वत देना
मोहर लगा देना - पुष्टि करना
रंग उड़ना - घबरा जाना
रंग में भांग पड़ना - आनन्दपूर्वक कार्य मे बाधा पड़ना
रंगा सियार होना - धोखा देने वाला
रोंगटे खड़े होना - डर से रोमांचित होना
रोड़ा अटकाना - बाधा डालना
राग बिगड़ना - कुछ का कुछ बोलना/बेतरतीब बोलना
लंगोटी में फाग खेलना - गरीबी में आनन्द लूटना
लकीर पीटना - पुरानी रीति पर चलना
लट्टू होना - मस्त होना/मोहित होना
ललाट में लिखा होना - भाग्य में बदा होना
लहू का घूँट पीना - अपमान सहन करना
लाख का घर राख - धनी का निर्धन हो जाना
लोहे के चने चबाना - कठिन काम करना/बुरा-भला कहना
शहद लगाकर चाटना - तुच्छ वस्तु को महत्व देना
शिकार हाथ लगना - आसामी मिलना
शैतान की आँत - लंबी बात
शैतान के कान कतरना -बबहुत चालक होना
सब्ज बाग दिखाना - कोरा लोभ देकर बहकाना
साँप को दूध पिलाना - दुष्ट की रक्षा कारण
साँप छछुंदर की गति होना - असमंजस या दुविधा की दशा होना
सात घाट का पानी पीना - विस्तृत अनुभव होना
सिंदूर लगाना - लड़की का विवाह होना
सितारा चमकना - भाग्यशाली होना
सिर पर कफन बंधना - बलिदान के लिए तैयार होना
सिर पर सवार होना - पीछे पड़ना
सिर मढ़ना - जिम्मे लगाना
सिर आँखों पर रखना - आदर सहित आज्ञा मानना
सिर पर भूत सवार होना - धुन लगाना
सिर धड़ की बाजी लगाना - प्राणों की भी परवाह न करना
सिर नीचे करना - लजा जाना
सिर से पानी गुजरना - सहनशीलता समाप्त होना
सिर धुनना - पछताना
सिंग काटकर बछड़ों में मिलना - बूढ़े होकर भी बच्चो जैसे काम करना
श्री गणेश करना - कार्य शुरू करना
सूखे धान पर पानी पड़ना - दशा सुधरना
सूर्य को दीपक दिखाना - अत्यधिक परिचित व्यक्ति का परिचय देना
सोने पर सुहागा होना - अच्छी वस्तु का और भी अधिक अच्छा होना
हथेली ओर सरसो उगाना - काम समय मे अधिक कार्य करना
हजामत बनाना - लूटना/ठगना
हवा लगना - असर पड़ना
हवा पलटना - समय बदल जाना
हवा का रुख पहचानना - अवसर की आवश्यकता को पहचानना
हाथ कट जाना - परवश होना
हाथ को हाथ न सूझना - घना अंधकार होना
हाथ खींचना - साथ न देना
हाथ के तोते उड़ना - दुःख से हैरान होना/अचानक घबरा जाना
हाथो हाथ बहुत जल्दी - बहुत जल्दी
हाथ डालना - शुरू करना
हाथ पकड़ना - सहायता करना
हाथ देना - सहायता करना
हिंदी की चिन्दी निकालना - बात की तह तक पहुंचने
हुक्का पानी बैंड कर देना - जाति से बाहर कर देना
हुलिया बिगाड़ना - दुर्गत करना
हँसी करना - मजाक बनाना
Comments
Post a Comment
If you have any doubt. Please contact us. Thanks for visit us.