NCERT Class 9 Science Chapter 6 उत्तक (Tissue)

NCERT SOLUTION
Class - 9
Subject - Science
Chapter - 6
Tissue
कक्षा - नौ 
विषय - विज्ञान 
अध्याय - 6 
उत्तक

Q. 1  उत्तक को परिभाषित कीजिए। 
उ0 कोशिकाओं का ऐसा समूह जो एक विशेष तरह के कार्य करता है, ऐसे समूह को उत्तक कहते है।   
जैसे - रक्त एक संयोजी उत्तक है। 

Q.2 कितने प्रकार के तत्व मिलकर जाइलम उत्तक  निर्माण करते है ? उनके नाम बताएँ। 
उ0 चार प्रकार के तत्व मिलकर जाइलम का निर्माण करते है - वाहिका, जाइलम पैरेन्काइमा, जाइलम ट्रेकिड (वाहिनिका), जाइलम फाइबर। 

Q.3 पौधो में सरल उत्तक जटिल उत्तक से किस प्रकार भिन्न है ?
उ0 

सरल उत्तक

जटिल उत्तक

एक तरह की कोशिकाओं से बना होता है।

एक से अधिक तरह की कोशिकाओं से बना होता है।

एक जैसा कार्य करता है।

एक से अधिक प्रकार के कार्य कर सकता है।

तीन प्रकार के होते है - पैरेन्काइमा, कॉलन्काइमा, स्क्लेरन्काइमा।

दो प्रकार के होते है - जाइलम, फ्लोएम।

पौधौं को सहायता प्रदान करता है और भजन का भंडारण करता है।

संवहन बंडल का निर्माण करता है।


Q.4 कोशिका भित्ति के आधार पर पैरेन्काइमा, कॉलेन्काइमा और स्क्लेरेन्काइमा के बीच भेद स्पष्ट करें। 
उ0 

पैरेन्काइमा

कॉलन्काइमा

स्क्लेरन्काइमा

कोशिका भित्ति पतली होती है।

कोशिक भित्ति के बीच के स्थान पतला होता है और कोनो पर से मोटी होती है।

कोशिका भित्ति मोती होती है।

सेल्युलोज कि बनी होती है।

सेल्युलोज तथा पेक्टिन रहता है।

लिग्निन उपस्थित



Q.5 रंध्र के क्या कार्य है ?
उ0 रंध्र वायुमण्डल से गैसों का आदान-प्रदान करने के लिए और वाष्पोत्सर्जन कार्य में आवश्यक है। 

Q.6 तीन प्रकार के पेशीय रेशों में चित्र बनाकर अंतर स्पष्ट करे। 
उ0 ऐच्छिक पेशी - कोशिकाएँ लम्बी, बेलनाकार, शाखारहित, बहुनाभीय, रेखित।



चिकनी पेशी अथवा अनैच्छिक पेशी - लंबी, आखिरी सिरा नुकीला होता है, अरेखित। 



कार्डिक पेशी - बेलनाकार, शाखाओ वाली, एक केंद्रकीय। 



Q.7 कार्डिक (ह्रदयक) पोशी का विशेष कार्य क्या है ?
उ0  ह्रदयक पेशियाँ पुरे जीवन लयबद्ध हो कर प्रसार एवं संकुचन करती है जिससे रक्त संपूर्ण शरीर में गति करता है। 

Q.8 रेखित, अरेखित तथा कार्डिक (ह्रदयक) पेशियों में शरीर में स्थित कार्य और स्थान के आधार पर अंतर स्पष्ट करें। 
उ0 

 रेखित पेशी

 अरेखित पेशी

 कार्डियक पेशी

 हड्डियों से जुड़े रहनेके कारण शारिरिक गति में सहायता करती है।

 आहारनली में भोजन का प्रवाह, रक्त नलिका का प्रसार और संकुचन जैसी गतियों में सहायक होती है।

 सारे जीवन संकुचन करती रहती है, रक्त संपूर्ण शरीर मे गति करवाता है।

 हड्डियों से जुड़ी होती है।

 आहारनली, रक्त नलिका में पायी जाती है।

ह्रदय में उपस्थित होती है। 


Q.9 न्यूरॉन का एक चिन्हित चित्र बनाएँ। 
उ0 



Q.10 निम्नलिखित के नाम लिखे :
क) उत्तक जो मुहँ भीतरी अस्तर का निर्माण करता है। 
उ0 शल्की एपिथीलियम। 

ख) उत्तक जो मनुष्य में पेशियों को अस्थि से जोड़ता है। 
उ0 कंडरा। 

ग) उत्तक जो पौधों में भोजन का संवहन करता है। 
उ0 फ्लोएम। 

घ) उत्तक जो हमारे शरीर में वसा का संचयन करता है है। 
उ0 वसामय उत्तक। 

ङ) तरल आधात्री सहित संयोजी उत्तक। 
उ0 रक्त 

च) मस्तिष्क में स्थित उत्तक। 
उ0 न्यूरॉन। 

Q.11 निम्नलिखित में उत्तक के प्रकार की पहचान करों। 
त्वचा, पौधों का वल्क, अस्थि, वृक्कीय नालिका अस्तर, संहवन बंडल। 
उ0 त्वचा - शल्की एपिथीलियम उत्तक 
पौधो का वल्क - स्क्लेरेन्काइमा उत्तक 
अस्थि - संयोजी उत्तक 
वृक्कीय नालिका अस्तर - घनाकार एपिथीलियम उत्तक 
संहवन बंडल - स्थायी उत्तक (जाइलम, फ्लोएम)

Q. 12 पैरेन्काइमा उत्तक किस क्षेत्र में स्थित होते है ?
उ0 पैरेन्काइमा उत्तक पौधो के तने, जड़, पत्तियाँ, फूल, फल और नरम हिस्सों में पाया जाता है। पत्तियों में वर्तमान पैरेन्काइमा उत्तक को क्लोरेन्काइमा कहा जाता है। 

Q.13 पौधों में एपिडर्मिस की क्या भूमिका है ?
उ0 
  • पौधों की आंतरिक भागों को यांत्रिक आघात और परजीवी कवक से रक्षा करके एक बाहरी आवरण के रूप  है। 
  • बाह्य साथ पर माँ जैसी प्रतिरोधी परत बनाकर जल हानि पंहुचने से रोकती है। 
  • एपिडर्मिस में स्टोमेटा  है जो कोशिकाओं से गैसों का आदान-प्रदान और वाष्पोत्सर्जन में मदद करता है। 
Q.14 छाल (कार्क) किस प्रकार सुरक्षा उत्तक के रूप में कार्य करते है ?
उ0 जैसे-जैसे वृक्ष की आयु बढ़ती है, उसके बाह्य सुरक्षात्मक उत्तको में कुछ परिवर्तन होता है। एक दूसरे विभज्योतक की पट्टी तने के एपिडर्मिस का स्थान ले लेती है। बाहरी सतह की कोशिकाएँ अलग होकर पौधों पर मोटी छाल का रूप लेता है। छालों की भित्ति पर सुबेरिन रहने के कारण हवा तथा पानी की लिए अभेद्य होता है। 

Q.15 निम्न दी गई तालिका को पूरा करें। 


 उ0 




NCERT Class 9 Science More Lessons Given Below -
एन.सी.ई.आर.टी. कक्षा 9 के अन्य अध्याय के प्रश्न-उत्तर निम्न है -
अध्याय के नाम पर क्लिक करें -

 अध्याय 1 

हमारे आस-पास के पदार्थ

अध्याय 2

क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं

अध्याय 3

परमाणु एवं अणु

अध्याय 4

परमाणु की संरचना

अध्याय 5

जीवन की मौलिक इकाई

अध्याय 6

ऊतक

अध्याय 7

जीवों में विविधता

अध्याय 8

गति

अध्याय 9

बल तथा गति के नियम

 अध्याय 10

गुरुत्वाकर्षण

 अध्याय 11

कार्य तथा ऊर्जा

 अध्याय 12

ध्वनि

 अध्याय 13

हम बीमार क्यों होते हैं

 अध्याय 14

प्राकृतिक संपदा

 अध्याय 15

खाद्य संसाधनों में सुधार


एन.सी.ई.आर.टी. कक्षा 9 के अन्य विषयों के प्रश्न-उत्तर निम्न है -

 हिन्दी

अंग्रेजी

संस्कृत 

उर्दू 

 विज्ञान

गणित 

सामाजिक विज्ञान 

 



Comments