NCERT Class 9 Science Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई - कोशिका (Fundamental Unit of Life - Cell)

 NCERT SOLUTION
Class - IX
Subject - Science
Chapter - 5
Fundamental Unit of Life - Cell
कक्षा - नौ
विषय - विज्ञान
अध्याय - 5
जीवन की मौलिक इकाई - कोशिका


Q.1 पादप कोशिकाओं और जंतु कोशिकाओं में तुलना कीजिए।
उ0

पादप कोशिका

जंतु कोशिका 

ये आकार में बड़ी होती है।

ये आकार में छोटी होती है। 

कोशिका की आकृति आयताकार होती है।

कोशिका की आकृति गोलाकार होती है।

कोशिका भित्ति पाई जाती है।

कोशिका भित्ति अनुपस्थित होती है। 

केन्द्रक कोशिका में एक ओर होता है।

केन्द्रक कोशिका में मध्य में स्थित होता है। 

 प्लास्टिड उपस्थित होते है।

प्लास्टिड अनुपस्थित होते होते है। 

क्लोरोफिल उपस्थित होते है।

क्लोरोफिल अनुपस्थित होते है। 

सेन्ट्रोसोम तथा तारक केंद्र अनुपस्थित होते है।

सेन्ट्रोसोम तथा तारक केंद्र उपस्थित होते है। 

रसधानियाँ आकार में बड़ी होती है।

रसधानियाँ आकार में छोटी होती है।

संचित खाद्य वस्तु स्टार्च होता है।

संचित खाद्य वस्तु ग्लाइकोजन होता है।


Q.2 प्रोकैरियोटिक कोशिकाएँ यूकैरियोटिक कोशिकाओं से किस प्रकार भिन्न है?
उ0 

प्रोकैरियोटिक कोशिका

यूकैरियोटिक कोशिका 

इनका आकार प्रायः छोटा होता है : 1-10um

इनका आकार प्रायः बड़ा होता है : 5-100um

केन्द्रक क्षेत्र सुस्पष्ट नही होता क्योंकि केन्द्रक झिल्ली नही होती है।

केन्द्रक क्षेत्र सुस्पष्ट  होता क्योंकि केन्द्रक झिल्ली उपस्थित होती है। 

क्रोमोसोम संख्या में 1 होता है।

अधिक संख्या में क्रोमोसोम उपस्थित होते है। 

झिल्ली युक्त कोशिका अंगक अनुपस्थित होते है। 

झिल्ली युक्त कोशिकांग उपस्थित होते है।

केन्द्रिका अनुपस्थित होती है।

केन्द्रिका उपस्थित होती है।

विखंडन और मुकुलन से कोशिका विभाजन होती है।

समसूत्री और अर्धसूत्री प्रक्रिया से कोशिका विभाजन होता है।



Q.3 यदि प्लाज्मा झिल्ली फट जाए अथवा टूट जाये तो क्या होगा?
उ0 यदि प्लाज्मा झिल्ली फट जाए अथवा टूट जाये तो कोई भी पदार्थ अंदर और बाहर जा सकता है, जिससे कोशिकाओं का रासायनिक संगठन नष्ट हो जाएगा। अतः कोशिका की मृत्यु हो जाएगी।

Q.4 यदि गॉल्जी उपकरण न हो तो कोशिका के जीवन मे क्या होगा?
उ0 यदि गॉल्जी उपकरण न हो तो कोशिका के लाइसोसोम में प्रस्तुत नही हो पायेगी, अतः पुराना अंगक अथवा कोशिका के भीतर अवांछित वस्तुए साफ नही होगी।
ER में प्रस्तुत संश्लेषित पदार्थ गॉल्जी के अलावा कोशिका के अंदर और बाहर नही जा पाएगा।
गॉल्जी के बिना पदार्थों का संचयन, रूपांतरण नही होगा।

Q.5 कोशिका का कौनसा अंग बिजली घर है? और क्यों?
उ0 कोअहिक का माइटोकॉन्ड्रिया नामक अंगक बिजली घर है।
माइटोकॉन्ड्रिया में कोशिका की ऊर्जा ATP के रूप में संचित रहती है, इसलिए माइटोकॉन्ड्रिया को बिजली घर कहते है।

Q.6 कोशिका झिल्ली को बनाने वाले लिपिड तथा प्रोटीन का संश्लेषण कहाँ होता है।
उ0 कोशिका झिल्ली को बनाने वाले लिपिड का संश्लेषण चिकनी अंतद्रव्यी जालिका (SER) में होता है।
कोशिका झिल्ली को बनाने वाले प्रोटीन का संश्लेषण खुरदरी अंतद्रव्यी जालिका (RER) में होता है।

Q.7 अमीबा अपना भोजन कैसे प्राप्त करता है?
उ0 अमीबा एंडोसाइटोसिस प्रक्रिया अर्थात कोशिका के बाहय पर्यावरण से अपना भोजन प्राप्त करता है। भोजन अमीबा के सामने आने पर अपनी लचीली कोशिका झिल्ली को उसके चारों और घेर लेती है और एक खाद्य संग्राहक थली (रसधानियाँ) में उस भोजन को पचाती है।

Q.8 परासरण क्या है?
उ0 जल के अणुओं की गति जब वर्णात्मक पारगम्य झिल्ली द्वारा उच्च जल की सांद्रता से निम्न जल की सांद्रता की और जाते है तो परासरण कहते है।

Q.9 निम्लिखित परासरण प्रयोग कीजिए। 
छिले हुए आधे-आधे आलू के चार टुकड़े लो, इन चारो को खोखला करो जिससे आलू के कप बन जाए। इनमे से एक कप को उबले आलू में बनाना है। आलू के प्रत्येक कप को जल वाले बर्तन में रखो। अब  -
(a) कप A रखो,
(b) कप B में एक चम्मच चीनी डालो। 
(c) कप C में एक चम्मच नमक डालो तथा 
(d) उबले आलू से बनाये गए कप D में एक चम्मच चीनी डालो। 
आलू के इन चारो कपों को दो घंटे तक रखने के पासगचत उनका अवलोकन करो तथा निम्न प्रश्नो का उत्तर दो :
(i) 'B' तथा 'C' के खाली भाग में जल क्यों एकत्र हो गया? इसका वर्णन करो।
उ0 B और C कप कच्चे आलू से बनाया गया था, जो एक वर्णात्मक पारगम्य झिल्ली का काम करता है।
चीनी और नमक डालने के कारण बाहर वाला विलयन कपों के अंदर से ज्यादा सांद्र है, तो परासरण विधि से जल खोखले आलुओं के भीतर से बाहर आ जाता है। इसलिए B तथा C के खाली भाग में जल एकत्र हो गया। 

(ii) 'A' आलू इस प्रयोग के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
उ0 आलू A नियंत्रण का काम करता है। जिससे B, C, D की तुलना की जाए तो इस कप के जल में कोई गति नही दिखी।

(iii) 'A' तथा 'D' आलू के खाली भाग में जल एकत्र क्यों नही हुआ? इसका वर्णन करो।
उ0 A आलू के खाली भाग में जल एकत्र नही हुआ क्योंकि इस आलू के अंदर और बाहर के जल की सांद्रता में कोई अंतर नही था।

Q.10 कायिक वृद्धि एवं मरम्मत हेतु किस प्रकार के कोशिका विभाजन की आवश्यकता होती है तथा इसका औचित्य बताएं?
उ0 शरीर का हर एक अंग अति सूक्ष्म कोशिकाओ से बना होता है अर्थात शरीर के प्रत्येक अंगों की संरचना करता है। एक अंग एक विशेष कार्य करता है जैसे श्वसन, पाचन आदि। अंगों के बिना शरीर की कोई भी क्रिया सम्पन्न नही होती है और कोशिकाओं के बिना अंग संरचना नही हो सकती है। इसलिए कोशिका को जीवन की संरचनात्मक व क्रियात्मक इकाई कहा जाता है।

Q.11 युग्मको के बनने के लिए किस प्रकार का कोशिका विभाजन होता है? इस विभाजन का महत्व बताएं।
उ0 सर्वप्रथम रॉबर्ट हुक 1665 में कोशिका की खोज करने में सफल हुए। सूक्ष्मदर्शी यंत्र में कार्क की पतली काट को देखा था, जिसमें छोट-छोटे कोष्टक को चिन्हित किया था। इन कोष्ठकों को उन्होंने कोशिका नाम दिया।
कोशिका जैविक तंत्र में सभी जैविक क्रिया जैसे श्वसन, पाचन और पोषण आदि सम्पन्न करने की इकाई है। किसी कोशिका का संगठन किसी भौतिक अथवा रासायनिक प्रभाव के कारण नष्ट हो जाता है तो उस कोशिका द्वारा सम्पन्न किये जाने वाले विभिन्न कार्य रूक जाते है और कोशिका मृत कही जाती है। लाइसोसोम नामक एक विशेष अंगक है जो मृत कोशिकाओं को नष्ट कर देती है।



NCERT Class 9 Science More Lessons Given Below -
एन.सी.ई.आर.टी. कक्षा 9 के अन्य अध्याय के प्रश्न-उत्तर निम्न है -
अध्याय के नाम पर क्लिक करें -

 अध्याय 1 

हमारे आस-पास के पदार्थ

अध्याय 2

क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं

अध्याय 3

परमाणु एवं अणु

अध्याय 4

परमाणु की संरचना

अध्याय 5

जीवन की मौलिक इकाई

अध्याय 6

ऊतक

अध्याय 7

जीवों में विविधता

अध्याय 8

गति

अध्याय 9

बल तथा गति के नियम

 अध्याय 10

गुरुत्वाकर्षण

 अध्याय 11

कार्य तथा ऊर्जा

 अध्याय 12

ध्वनि

 अध्याय 13

हम बीमार क्यों होते हैं

 अध्याय 14

प्राकृतिक संपदा

 अध्याय 15

खाद्य संसाधनों में सुधार


एन.सी.ई.आर.टी. कक्षा 9 के अन्य विषयों के प्रश्न-उत्तर निम्न है -

 हिन्दी

अंग्रेजी

संस्कृत 

उर्दू 

 विज्ञान

गणित 

सामाजिक विज्ञान 

 




Comments