वृत्त (Circle) | वृत्त और उसके विभिन्न भागों की परिभाषाये (Circle Definition of Different Part of Circle)

 

वृत्त (Circle), द्विविमिय आकृति वृत्त (Two Dimensional)


इस अध्याय में हम वृत्त और उससे जुड़ी परिभाषिक शब्दो और परिभाषाओ का अध्ययन करेगे।

वृत्त एक द्विविमिय आकृति है।
वृत्त से सम्बंधित बहुत महत्वपूर्ण परिभाषायें
वृत्त किसे कहते है? वृत्त की परिभाषा क्या है ?

वृत्त - वृत्त की परिभाषा 
एक तल में स्थित उन सभी बिन्दुओ का समुच्चय जिनमें पर प्रत्येक बिंदु एक बिंदु से निश्चित दूरी पर स्थित हो, वृत्त कहलाता है।
The set of all those points in the same plane, in which each point is located at a certain distance from a point, called Circle.

वृत्त की त्रिज्या Radiusवृत्त की त्रिज्या - वृत्त की परिधि से केंद्र तक कि दूरी को वृत्त की त्रिज्या कहते है। 

चित्र में OA वृत्त की एक त्रिज्या है। त्रिज्या को r से दर्शाते हैं।

वृत्त का केन्द्र - जिस बिन्दू से सभी बिंदुओ का समुच्चय निश्चित दूरी पर हो, वृत्त का केंद्र कहलाता है।


वृत्त की परिधि Circumference


वृत्त की परिधि - वृत्त के अनुदिश एक पूरे चक्कर मे तय की गई दूरी को वृत्त की परिधि कहते है।



वृत्त का व्यास Diameterवृत्त का व्यास - वृत्त के केंद्र से गुजरने वाला वह रेखाखण्ड जिसके दोनों अंत परिधि पर स्थित हो, वृत्त का व्यास कहलाता है।

चित्र में AB वृत्त का व्यास है।
वृत्त का प्रत्येक व्यास उसकी जीवा ही होता है। वृत्त का व्यास सबसे बड़ी जीवा होती है।


वृत्त की जीवा Circle Chordवृत्त की जीवा - वृत्त पर किन्ही दो बिन्दुओ को मिलने वाले रेखाखण्ड वृत्त की जीवा कहलाती है।




वृत्त का चाप - वृत्त पर स्थित दो बिन्दुओ के बीच के वृत्त के भाग को वृत्त का चाप कहते है।


वृत्त का चाप Circle Arc

चित्र में MNO लघु चाप एवं MXO दीर्घ चाप है।

वृत्तखंड - वृत्तखण्ड एक वृत्त का वह भाग है जो एक जीवा एवं चाप के बीच में घिरा होता है।


वृत्तखण्ड Circle Segment

लघु वृत्तखण्ड XMY
दीर्घ वृत्तखण्ड XYN

त्रिज्यखण्ड - दो त्रिज्याओ और उनके अंतिम बिन्दुओ से बनने वाले चाप से घिरे क्षेत्र को वृत्त का त्रिज्यखण्ड कहते है।
वृत्त का त्रिज्यखण्ड Sector of Circle

चित्र में त्रिज्यखण्ड OAB है।

संकेन्द्रीय वृत्त - किसी तल में एक ही केंद्र से खींचे गये अलग-अलग त्रिज्याओ के वृत्त समकेन्द्रीय वृत्त कहलाते है।
संकेन्द्रीय वृत्त Concentric Circle

परिवृत्त - ऐसा वृत्त जो किसी त्रिभुज के तीनों शीर्षों को स्पर्श करता है, उसे परिवृत्त कहते है।

परिवृत्त Circum Circle

चक्रीय चतुर्भुज - ऐसा चतुर्भुज जिसके सभी शीर्षों से कोई वृत्त स्पर्श करता है, चक्रीय चतुर्भुज कहलाता है।

चक्रीय चतुर्भुज Cyclic Quadrilateral


Comments