NCERT Solution Class 9 Science Chapter 2 (Is Matter Around Us Pure)

NCERT SOLUTION
Class - IX
Subject - Science
Chapter - 2
Is Matter Around Us Pure
कक्षा - 9
विषय - विज्ञान 
अध्याय - 2
क्या हमारे आस पास के पदार्थ शुद्ध है


Q.1 निम्नलिखित को पृथक करने के लिए आप किन विधियों को अपनाएंगे।
(a)   सोडियम क्लोराइड को जल से पृथक करने में
उ0     वाष्पीकरण

(b)   अमोनियम क्लोराइड को सोडियम क्लोराइड तथा अमोनियम क्लोराइड के मिश्रण से पृथक करने में ।
उ0     उर्ध्वपातन विधि।

(c)   धातु के छोटे टुकड़े को कार के इंजन ऑइल से पृथक करने में।
उ0     निस्पंदन

(d)   दही के मक्खन निकलने में।
उ0     अपकेन्द्रन विधि।

(e)   जल से तेल निकालने में।
उ0     पृथक्करण कीप।

(f)    चाय से चाय की पत्तियों को पृथक करने में।
उ0     निस्पंदन विधि।

(g)   बालू से लोहे की पिनों को पृथक करने में।
उ0     चुम्बकीय पृथक्करण विधि।

(h)   भूसे से गेंहू के दानों को पृथक करने में।
उ0     फटकारना

(i)    पानी मे तैरते हुए महीन मिट्टी के कण को पानी से अलग करने में।
उ0     अवसादन

(j)    पुष्प की पंखुड़ियों के निचोड़ से विभिन्न रंजकों को पृथक करने में।
उ0     क्रोमेटोग्राफी

Q.2 चाय तैयार करने के लिए आप किन-किन चरणों का प्रयोग करेंगे। विलयन, विलायक, विलेय, घुलना, घुलनशील, अघुलनशील (फ़िल्ट्रेट) तथा अवशेष शब्दों का प्रयोग करे।
उ0 
  • एक पात्र में एक कप पानी लेना। पानी - विलायक।
  • पानी में चीनी डालना। चीनी - विलेय।
  • चीनी, पानी में घुलनशील होती है। चीनी व पानी का मिश्रण विलयन
  • आवश्यकतानुसार चाय पत्ती डालना। अघुलनशील विलेय।
  • मिश्रण को उबालना।
  • मिश्रण में दूध डालना व उबालना। चीनी, पानी, दूध व चाय का विलयन।
  • छलनी से इस विलयन को छानना।
  • अघुलनशील चाय पत्ती। अवशेष।
  • चाय - घुलेय पदार्थ।
Q.3 प्रज्ञा ने तीन अलग-अलग पदार्थों की घुलनशीलताओं को विभिन्न तापमान पर जाँचा तथा नीचे दिए गए आँकड़ो को प्राप्त किया। प्राप्त हुए परिणामों को 100g जल में विलेय पदार्थ की मात्रा, जो संतृप्त विलयन बनाने हेतु पर्याप्त है, निम्नलिखित तालिका में दर्शाया गया है।

 विलेय पदार्थ 

तापमान K में  

283 

 293

 313

333 

353 

 पोटेशियम नाइट्रेट 

 21

32 

 62 

106 

167 

 सोडियम क्लोराइड 

 36

36 

36

37

37

 पोटेशियम क्लोराइड  

  35 

35 

 40 

 46 

54 

 अमोनियम क्लोराइड

 24

37 

 41 

 55 

66 


(a) 50g जल में 313K पर पौटेशियम नाइट्रेट के संतृप्त विलयन को प्राप्त करने हेतु कितने ग्राम पौटेशियम नाइट्रेट की आवश्यकता होगी ?
उत्तर - 313K तप पर 100g जल में पौटेशियम नाइट्रेट का संतृप्त विलयन प्राप्त करने के लिए 62g पौटेशियम नाइट्रेट की जरुरत होती है।
    इसलिए उसी ताप पर 50g जल में पौटेशियम नाइट्रेट का संतृप्त विलयन प्राप्त करने के लिए आवश्यक पौटेशियम नाइट्रेट का परिमाण होगा = \[\frac{{62 \times 50}}{{100}}g = 31g\]

(b) प्रज्ञा 353K पर पौटेशियम क्लोराइड का संतृप्त विलयन तैयार करती है और विलयन को कमरे के तापमान पर ठंडा होने के लिए छोड़ देती है। जब विलयन ठंडा होगा तो वह क्या अवलोकित करेगी ?
उत्तर - पौटेशियम क्लोराइड के संतृप्त विलयन को कमरे के तापमान पर ठंडा करने पर प्रज्ञा अवलोकित करेगी की ठोस पौटेशियम क्लोराइड अर्थात पौटेशियम क्लोराइड के क्रिस्टल विलयन से अलग हो रहे है। इसका कारण है की ठंडा करने से घुलनशीलता घटती है। 

(c) 293K पर प्रत्येक लवण की घुलनशीलता का परिकलन करें। इस तापमान पर कौन-सा लवण सबसे अधिक घुलनशील होगा।
उत्तर - 293K ताप पर प्रत्येक लवण की घुलनशीलता :

लवण 

घुलनशीलता 

पौटेशियम नाइट्रेट

 32/100 = 0.32 

सोडियम क्लोराइड

36/100 = 0.36

पौटेशियम क्लोराइड

35/100 = 0.35

अमोनियम क्लोराइड

37/100 = 0.37


सारणी के अनुसार अमोनियम क्लोराइड का घुलनशीलता ताप उस ताप से अधिक है।

(d) तापमान में परिवर्तन से लवण की घुलनशीलता पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
उत्तर - तालिका में दर्शायी गई घुलनशीलताओं के अनुसार ताप के वृद्धि होने से लवणों की घुलनशीलता भी बढ़ रही है। किसी एक ताप पर लवण का संतृप्त विलयन प्राप्त करने के बाद और अधिक लवण को घुलनशील बनाने के लिए तापमान की वृद्धि करना आवश्यक है।

Q.4 निम्न की उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए।
(a) संतृप्त विलयन : किसी निश्चित तापमान पर उतना ही विलयन पदार्थ घुल सकता है, जितनी कि विलयन की क्षमता होती है।
दिए गए निश्चित तापमान पर यदि विलयन विलेय पदार्थ नही घुलता है। तो उसे संतृप्त विलयन कहते है।
उदाहरण : 293K पर 100g जल में 32g से अधिक पौटेशियम नाइट्रेट और जल का 13gm एक संतृप्त विलयन है।

(b) शुद्ध पदार्थ : जिस पदार्थ में मौजूद सभी कण समान रासायनिक प्रकृति के प्रकृति के होते है। उसे शुद्ध पदार्थ कहते है।
उदाहरण : लोहा, पानी

(c) कोलॉइड : जिस विलयन में विलेय के कण, विलयन में समान रूप से विस्तार करते है, पर निलंबन की अपेक्षा कणो का आकार छोटा होने के कारण यह मिश्रण समांगी प्रतीत होता है। लेकिन वास्तव में विलयन विषमांगी मिश्रण है। कोलॉइड कण छोटे होने के कारण इन्हें खाली आंखों से नही देखा जा सकता है। ये कण प्रकाश की किरण को आसानी से फैला देते है। जिसे टिंडल प्रभाव कहते है।
उदाहरण : रक्त, दूध

(d) निलंबन : पदार्थ जो विलायक में अघुलनशील होता है और आँखों से देखा जा सकता है, उसे निलंबन कहते है। निलंबन एक विषमांगी मिश्रण है।
उदाहरण : गंदा पानी, पेंट, चॉक और जल का मिश्रण।

Q.5 निम्नलिखित में से प्रत्येक को समांगी और विषमांगी मिश्रणों में वर्गीकृत करें।
    सोडा जल, लकड़ी, बर्फ, वायु, मिटटी, सिरका, छनी हुई चाय। 
उत्तर -     

समांगी मिश्रण 

विषमांगी मिश्रण 

सोडा जल

लकड़ी 

बर्फ

वायु 

सिरका

मिट्टी 

छनी हुई चाय

 



Q.6 आप किस प्रकार पुष्टि करेगे की दिया हुआ रंगहीन द्रव शुद्ध जल है।
उत्तर - दिया हुआ रंगहीन द्रव अगर 100℃ और वायुमंडलीय दाब पर उबल जाता है तो द्रव को शुद्ध द्रव (जल) कह सकते है। क्योंकि शुद्ध जल का क्वथनांक निश्चित है।

Q.7 निम्नलिखित में से कौनसी वस्तुएँ शुद्ध पदार्थ है?
    (a) बर्फ             (b) दूध             (c) लोहा         (d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल 
    (e) कैल्शियम ऑक्साइड                 (f) पारा          (g) ईट                 
    (h) लकड़ी          (i) वायु
उत्तर - शुद्ध पदार्थ : बर्फ, लोहा, हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, कैल्शियम ऑक्साइड, पारा।

Q.8 निम्नलिखित मिश्रणों में से विलयन की पहचान करें।
    (a) मिट्टी             (b) समुद्री जल     (c) वायु         (d) कोयला         (e) सोडा जल
उत्तर - शुद्ध विलयन : समुद्री जल, सोडा जल।

Q.9 निम्नलिखित में से कौन टिंडल प्रभाव को प्रदर्शित करेगा।
    (a) नमक का घोल        (b) दूध             (c) कॉपर सल्फ़ेट का विलयन     (d) स्टार्च विलयन
उत्तर - टिंडल प्रभाव प्रदर्शित करने वाले पदार्थ : दूध, स्टार्च।

Q.10 निम्नलिखित को तत्व, यौगिक तथा मिश्रण में वर्गीकृत करें।
    (a) सोडियम                   (b) मिट्टी         (c) चीनी का घोल             (d) चाँदी 
    (e) कैल्शियम कार्बोनेट        (f) टिन          (g) सिलिकन                   (h) कोयला 
    (i) वायु                         (j) मीथेन         (k) कार्बन डाइऑक्साइड     (m) रक्त
उ0     

तत्व

यौगिक 

मिश्रण 

सोडियम

कैल्शियम कार्बोनेट 

मिट्टी

चाँदी

कार्बन डाई ऑक्साइड 

चीनी का घोल 

टिन

मेथेन 

कोयला 

सिलिकॉन

 

वायु 

 

 

रक्त

 

 

साबुन



Q.11 निम्नलिखित में से कौन-कौन से परिवर्तन रासायनिक है?
    (a) पौधों की वृद्धि 
    (b) लौहे में जंग लगना 
    (c) लौहे के चूर्ण तथा बालू को मिलाना 
    (d) खाना पकाना 
    (e) भोजन का पाचन 
    (f) जल से बर्फ बनना 
    (g) मोमबत्ती का जलना 
उत्तर - पौधों में वृद्धि, लौहे में जंग लगना, खाना पकाना, भोजन का पाचन।



NCERT Class 9 Science More Lessons Given Below -
एन.सी.ई.आर.टी. कक्षा 9 के अन्य अध्याय के प्रश्न-उत्तर निम्न है -
अध्याय के नाम पर क्लिक करें -

 अध्याय 1 

हमारे आस-पास के पदार्थ

अध्याय 2

क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं

अध्याय 3

परमाणु एवं अणु

अध्याय 4

परमाणु की संरचना

अध्याय 5

जीवन की मौलिक इकाई

अध्याय 6

ऊतक

अध्याय 7

जीवों में विविधता

अध्याय 8

गति

अध्याय 9

बल तथा गति के नियम

 अध्याय 10

गुरुत्वाकर्षण

 अध्याय 11

कार्य तथा ऊर्जा

 अध्याय 12

ध्वनि

 अध्याय 13

हम बीमार क्यों होते हैं

 अध्याय 14

प्राकृतिक संपदा

 अध्याय 15

खाद्य संसाधनों में सुधार


एन.सी.ई.आर.टी. कक्षा 9 के अन्य विषयों के प्रश्न-उत्तर निम्न है -

 हिन्दी

अंग्रेजी

संस्कृत 

उर्दू 

 विज्ञान

गणित 

सामाजिक विज्ञान 

 




Comments